Hera Pheri 3: परेश रावल की जगह 'बाबू भैया' के किरदार में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी? एक्टर ने सवाल पर तोड़ी चुप्पी
Hera Pheri 3 Controversy: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के किनारा करने के बाद खबर आई कि उनकी जगह पर मेकर्स पंकज त्रिपाठी को ले सकते हैं। अब इस पर खुद एक्टर का बयान सामने आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को बाहर करने के बाद से ही उनकी जगह पर दूसरे एक्टर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। आइकॉनिक किरदार बाबू भैया के लिए पंकज त्रिपाठी का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। लेकिन क्या वाकई पंकज त्रिपाठी बाबू भैया की भूमिका निभाएंगे? इस पर खुद एक्टर ने अब रिएक्शन दिया है।
पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया
‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'हेरा फेरी 3' में कास्ट किए जाने की बात कर रहे हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि वो कभी भी खुद को परेश रावल के बराबर नहीं समझते। पंकज ने कहा, ‘मैंने भी लोगों की बातें सुनी और पढ़ीं, लेकिन मैं खुद को उस किरदार के लायक नहीं मानता। परेश जी एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनके सामने मैं कुछ भी नहीं हूं।’
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' छोड़ने से पहले परेश रावल को मिल चुके इतने लाख रुपये, अब हुआ खुलासा
पकंज त्रिपाठी का नाम सबसे ऊपर
बता दें जहां एक ओर पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की तारीफ होती रही है, वहीं दर्शकों के बीच बाबू भैया का किरदार एक अलग ही भावनात्मक जुड़ाव रखता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस परेश की जगह पकंज त्रिपाठी का ही नाम ले रहे हैं जो इस रोल को अच्छे से निभाने का दम रखते हैं।
परेश रावल ने छोड़ी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’
परेश रावल के अचानक 'हेरा फेरी 3' से अलग होने की वजहों पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने परेश रावल पर 25 करोड़ का दावा ठोंका है। आरोप लगाया गया है कि परेश रावल ने फिल्म साइन करने के बाद अचानक शूटिंग बीच में छोड़ दी। हालांकि, परेश रावल ने खुद सोशल मीडिया पर बयान जारी कर साफ किया कि उनके और निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं है और उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ी है।
ये खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal: मीम्स की दुनिया में मशहूर हैं बाबू भैया, ‘हेरा-फेरी’ के ये डायलॉग भी सदाबहार
पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग सीरीज
फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर पंकज त्रिपाठी ने सीधे तौर पर ना तो हां कहा और ना ही मना किया, लेकिन वह जल्दी ही वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उनके साथ जीशान अयूब, मिता वशिष्ठ, सुरवीन चावला और श्वेता बसु प्रसाद जैसे कलाकार भी होंगे। यह शो 29 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है।