फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Paresh Rawal quits Movie Hera Pheri 3 Fans Are in Shock

Hera Pheri 3: राजू और श्याम तो रहेंगे पर बदल जाएंगे ‘बाबू भैया’! परेश रावल ने दिया फैंस को तगड़ा झटका

Fri, 16 May 2025 05:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 16 May 2025 05:05 PM IST
सार

Paresh Rawal Quits Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' फेंचाइजी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने अब 'हेरा फेरी 3' को छोड़ दिया है। यानी एक्टर फिल्म में अपने फेमस किरदार 'बाबूराव' के तौर पर नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Actor Paresh Rawal quits Movie Hera Pheri 3 Fans Are in Shock
सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स- @bolly_talkies

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। लेकिन अब फैंस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3 
दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' को छोड़ दिया है। जी हां, एक्टर अब अपने फेमस किरदार बाबूराव के रूप में फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर नहीं आएंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस हैरान रह गए हैं। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Cannes: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो ने चूमे अनुपम खेर के गाल, गले लगाकर पीठ थपथपाई, एक्टर बोले- धन्य हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन


किस वजह से छोड़ी फिल्म?
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म को अलविदा कहा है। वो फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने फिल्म को छोड़ना ही बेहतर समझा। रिपोर्ट की मानें तो परेश रावल इस सीक्वल को लेकर काफी असमंजस में थे और अंत में उन्होंने इससे हटने का फैसला ले लिया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Paresh Rawal (@pareshrawalofficial)




फिर कर सकते हैं वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म के लिए मुहुर्त शॉट भी पूरा कर लिया था। लेकिन कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने साफ कहा था कि वह इस सीक्वल से खुद को जोड़कर खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि यह किरदार अब उनके लिए एक बोझ जैसा हो गया है और वह सिर्फ इसलिए इस फिल्म को कर रहे थे ताकि प्रोजेक्ट अटका न रह जाए।

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ सूत्रों का मानना है कि जैसे 2022 में अक्षय कुमार के फिल्म से बाहर होने के बाद उनकी वापसी हुई थी, वैसे ही परेश रावल भी आखिरी वक्त पर वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अब भी अगर बातचीत सही दिशा में जाती है, तो परेश को मनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed