फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor sooraj pancholi remembers his horrible days in jail and says he was in custody with kasab azmal khan

Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने जेल में बिताए बुरे दिनों को किया याद, बोले- मुझे 26/11 हमले के आंतकी के साथ…

Thu, 29 May 2025 10:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 29 May 2025 10:50 AM IST
सार

Sooraj Pancholi Recalls His Jail Days: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने हाल ही में अपने जेल में बिताए बुरे दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता था।

विज्ञापन
Actor sooraj pancholi remembers his horrible days in jail and says he was in custody with kasab azmal khan
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

विस्तार

साल 2013 में बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस जिया खान के आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब अभिनेता ने अपने जेल में बिताए गए संघर्ष के दिनों को याद किया है और उन्हें कैसे ट्रीट किया जाता था, इसके बारे में भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


कसाब के साथ कैद में थे सूरज 
अभिनेता सूजर पंचोली ने हिंदी रश के साथ बातचीत में अपने जेल के खराब अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं उस समय सिर्फ 21 साल का लड़का था। मुझे आर्थर रोड जेल भेज दिया गया और एकांत कारावास में डाल दिया गया। मैं उसी सेल में था, जिसमें 26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था। उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे मैंने कोई बम विस्फोट किया हो।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढें: Viral Video: जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर, भड़के यूजर्स; बोले- ‘असभ्य लोग हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ सपने की तरह था
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, 'वहां मेरे पास तकिया भी नहीं था, मैं अखबारों पर सोता था। उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया, जैसे मैंने कोई भयानक अपराध किया हो। मैं अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं। चार या पाँच साल बाद मुझे समझ में आया कि मैं वास्तव में किस दौर से गुजरा था। ये सारी चीजें, जब घट रही थी, तो यह सब एक सपने जैसा लग रहा था।’ साथ ही आपको बताते चलें कि सूरज पंचोली को इस केस में साल 2023 में सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी थी। 

सूरज पंचोली के बारे में
अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। हाल ही में अभिनेता को प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'केसरी वीर' में देखा गया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, बरखा बिष्ट, अरुणा ईरानी और आकांक्षा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed