फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Varun Dhawan told when will he book the ticket of Maidan and Bade Miyan Chote Miyan in his insta story

Varun Dhawan: वरुण धवन ने बताया कब बुक करेंगे 'मैदान' की टिकट, 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर कही यह बात

Fri, 12 Apr 2024 04:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि वे किस दिन इन दोनों फिल्मों को देखेंगे।
 

विज्ञापन
Actor Varun Dhawan told when will he book the ticket of Maidan and Bade Miyan Chote Miyan in his insta story
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई है। दर्शकों को लंबे समय से इन फिल्मों का इंतजार था। एक फिल्म में अजय देवगन और दूसरी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का जलवा देखने को मिल रहा है। अब जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे, वैसे-वैसे पता चल जाएगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। फिल्मी दुनिया के कई सितारे इन दोनों फिल्मों की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता वरुण धवन ने भी 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

विज्ञापन


आज बुक करेंगे 'मैदान' की टिकट
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' का पोस्टर साझा किया है। 'मैदान' के पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, "इस फिल्म के बारे में कई अविश्वसनीय चीजें सुनी है। खासतौर पर फिल्म के आखिरी 30 मिनट के बारे में। मैं आज अपना टिकट बुक कर रहा हूं।" इसके साथ उन्होंने फिल्म के निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अजय देवगन और जी स्टूडियो को टैग भी किया है।
विज्ञापन


Shahrukh Khan: क्या शाहरुख के पैर में है कोई दिक्कत? आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में लंगड़ाते दिखे किंग खान
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग पूरी करने के बाद देखेंगे 'बड़े मियां छोटे मियां' 
अपनी दूसरी स्टोरी में, वरुण धवन ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के पोस्टर के साथ लिखा, "मेरे दोनों पसंदीदा एक्शन कलाकार इस फिल्म में धूम मचा रहे हैं। मैं अपनी शूटिंग पूरी करते ही इसे देखने जाऊंगा।" इस स्टोरी के साथ उन्होंने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक अली अब्बास जफर को भी टैग किया।

रणबीर की फिल्म से शाहरुख के इस को-स्टार को क्यों किया गया था बाहर?

पहले दिन किस फिल्म ने किया कितने का कारोबार
'बड़े मियां छोटे मियां' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले ही दिन 13.04 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस एक्शन फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'मैदान' के हिस्से में पहले दिन निराशा आई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज की पहली शाम तक केवल 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Good bad Ugly Film: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां शूट हो सकता है पहला शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed