{"_id":"6a015d2280876bd3090d6168","slug":"actres-bhagyashree-reveals-she-was-paid-more-than-salman-khan-in-maine-pyar-kiya-says-it-depends-upon-demand-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में सलमान खान से ज्यादा फीस मिलने पर बोलीं अभिनेत्री, बताया निर्माता से ज्यादा पेमेंट लेने का तरीका!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
फिल्म में सलमान खान से ज्यादा फीस मिलने पर बोलीं अभिनेत्री, बताया निर्माता से ज्यादा पेमेंट लेने का तरीका!
Mon, 11 May 2026 10:08 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 11 May 2026 10:08 AM IST
सार
Salman Khan: एक फिल्म में अभिनेत्री को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। इस पर अभिनेत्री ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि महिलाओं को अच्छा पेमेंट लेने के लिए क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : एक्स@@BeingSalmanKhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' की कामयाबी से खुश हैं। इस बीच उन्होंने 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मिली फीस पर बात की है। इस फिल्म में उन्हें अपने को-स्टार सलमान खान से ज्यादा पैसे मिले थे। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में पेमेंट स्ट्रक्चर की असलियत के बारे में समझाया है।
विज्ञापन
डिमांड सप्लाई पर निर्भर है
जूम के साथ बातचीत में भाग्यश्री से पूछा गया कि 'मैंने प्यार किया' में उन्हें सलमान खान से ज्यादा पैसे क्यों मिले थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक्टर की फीस सप्लाई और डिमांड से तय होती है। उन्होंने कहा 'मुझे नहीं पता कि लोगों को मेरी बात पसंद आएगी या नहीं। यह काफी हद तक सप्लाई और डिमांड पर निर्भर करता है। यह एक सीधा-सा बिजनेस है।'

भाग्यश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
एक्ट्रेस को होना पड़ता है मजबूर
भाग्यश्री ने आगे कहा 'एक महिला भले ही कितनी भी मेहनत करे, लेकिन अगर प्रोड्यूसर को लगता है कि उसकी जगह कोई और बेहतर कीमत पर काम करने को तैयार है, तो वे उसी कीमत पर अड़े रहेंगे जो वे उस खास एक्ट्रेस को देना चाहते हैं। ऐसे में, एक्ट्रेस को यह फैसला लेना पड़ता है कि क्या वह अपने हाथ आए काम को करे या छोड़ दे। जब तक सभी महिलाएं एक साथ आकर यह नहीं कहतीं कि हमें इतनी ही पेमेंट मिलनी चाहिए, तब तक हालात सही नहीं होंगे।'

'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' ने दिखाया दम, रविवार को 'राजा शिवाजी' समेत बाकी फिल्मों की कमाई में आया उछाल
कोई राजी होगा तो कोई नहीं
उन्होंने आगे कहा 'हमेशा कोई न कोई ऐसा होगा जो मोलभाव करने और पीछे हटने को तैयार रहेगा। हमेशा कोई न कोई ऐसा होगा जो कहेगा, 'ठीक है, मैं इसके बदले यह कर लूंगा।' चाहे बात काम के घंटों की हो, या पेमेंट की शर्तों की। यह एक बहुत ही अस्थिर बाजार है।'

- फोटो : यूट्यूब
सलमान खान को मिली थी कम पेमेंट
बता दें कि 2023 में एक्ट्रेस परवीन दस्तूर, जिन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ में सीमा का रोल निभाया था, ने बताया कि सुपरस्टार सलमान खान को नहीं, बल्कि भाग्यश्री को फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सबसे ज्यादा पेमेंट मिली थी। परवीन ने दावा किया कि भाग्यश्री को इस फिल्म के लिए 1,50,000 रुपये दिए गए थे। सलमान खान ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इसी फिल्म के लिए 75,000 रुपये मिले थे। 'मैंने प्यार किया' 1989 में रिलीज हुई थी।