फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress aishwarya rai dance with abhishek bachchan and netizens trolls rahul vaidya in viral video

Viral Video: वायरल वीडियो में अभिषेक संग ऐश्वर्या ने लगाया ठुमका, इस शख्स को देख भड़के फैंस; सुनाई खरी-खोटी

Sun, 18 May 2025 12:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 18 May 2025 12:03 PM IST
सार

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं, लेकिन ये वीडियो देख भड़के यूजर्स। जानें क्यों।

विज्ञापन
Actress aishwarya rai dance with abhishek bachchan and netizens trolls rahul vaidya in viral video
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। यही नहीं अभिनेत्री एक गाने पर दिल खोलकर नाचती हुईं भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा इस वायरल वीडियो को देख नेटिजंस बहुत नाराज दिख रहे हैं, क्योंकि इसमें गायक राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं नेटिजंस ने उन्हें क्या कहा। 

विज्ञापन


क्या है यह वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो के अनुसार यह वीडियो नीता मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित सांस्कृतिक सेंटर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर राहुल वैद्य गाना गा रहे हैं और चारों तरफ जोरदार ढोल भी बज रहे हैं । वहीं, पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ दिख रही हैं। गायक राहुल वैद्य 'कजरा रे' गाना गा रहे, जिस पर अभिनेत्री अपनी बेटी संग जोरदार ठुमके लगा रही हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि इस वायरल वीडियो को राहुल वैद्य ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)






यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने भेजा नोटिस, अवैध निर्माण से जुड़ा है मामला

जानिए क्यों भड़के फैंस
इस वायरल वीडियो में नेटिजंस सिंगर राहुल वैद्य को देख कर भड़क गए और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘अभिषेक बच्चन का बजट इतना कम था क्या, जो उन्होंने राहुल को बुलाया गाने के लिए।’ वहीं, दूसरे यूजर ने हंसते हुए कहा, ‘ये शादियों में गाने वाला सिंगर है फिल्म में प्लेबैक सिंगर नहीं।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे बेकार सिंगर हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस ने रेड कार्पेट पर दिए पोज, फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

आखिर किस बात पर राहुल पर भड़के नेटिजंस
कुछ दिनों पहले सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस को विराट से भी बड़ा जोकर बताया था। इसी के बाद से विराट फैंस गायक को ट्रोल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में तो फैंस ने अभिषेक को भी निशाने पर ले लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed