सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Secretly Filmed In Washroom During Cricket Tournament In Bengaluru Blackmailed For Money

वॉशरूम में अभिनेत्री का वीडियो बनाया, इंस्टाग्राम पर भेजकर किया ब्लैकमेल; क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Actress Secretly Filmed: बंगलूरू के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अभिनेत्री का वॉशरूम में चुपके से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला…

Actress Secretly Filmed In Washroom During Cricket Tournament In Bengaluru Blackmailed For Money
एक्ट्रेस का बनाया अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वो वॉशरूम में होती है, तभी एक व्यक्ति चुपके से उसका वीडियो बनाता है। बाद में उस वीडियो को उसे भेजता और उसके दोस्त को भी फॉरवर्ड करता है। इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेल का खेल। वो व्यक्ति वीडियो के बदले पैसे मांगता है और पैसे न मिलने पर, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता है।

Trending Videos


किसी फिल्मी स्टोरी जैसी मालूम पड़ती ये भयावह घटना असल में एक अभिनेत्री व रियलिटी शो की कंटेस्टेंट के साथ वाकई में घटी है। मामला बंगलूरू के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेलिब्रिटी वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का है। जहां एक अभिनेत्री ने वॉशरूम में अपना वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने लगाए ये आरोप

अभिनेत्री ने साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टेडियम के वॉशरूम में उसका चोरी-छिपे वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया। एक्ट्रेस ने बताया कि यह घटना सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुई, जब वह वॉशरूम में थीं।


तभी किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में आरोपी ने यह वीडियो और तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजी और उनकी करीबी दोस्त को भी फॉरवर्ड की। यही नहीं, आरोपी ने अभिनेत्री को धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देती हैं, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ेंः सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

साइबर क्राइम पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि धमकी भरे संदेश 'स्वान.3704722' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजे गए हैं।

साइबर क्राइम पुलिस अब आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल ट्रेस करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed