सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty House Firing Case Police Custody Of Five Accused Extended

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty House Firing Case: निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इनकी कस्टडी का समय बढ़ा दिया गया है। 

Rohit Shetty House Firing Case Police Custody Of Five Accused Extended
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रोहित शेट्टी के घर के बाहर जब फायरिंग हुई तो पूरे बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने भी इस मामले में तेजी से जांच को आगे बढ़ाया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को इन पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी 23 फरवरी तक बढ़ा दी है। 

Trending Videos


पुलिस ने कोर्ट के सामने कस्टडी बढ़ाने की बात क्यों कही?  
पीटीआई की खबर के अनुसार पुलिस ने स्पेशल महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) कोर्ट को बताया कि बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों की, पहले गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ पूछताछ होगी। इसके लिए उनकी रिमांड को बढ़ाए जाने की जरूरत है। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रविवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पकड़े गए सात लोग भी शामिल हैं। बाद वाले लोगों को 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फासले को पिछली रिमांड खत्म होने पर स्पेशल जज महेश जाधव के सामने पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि साथ में पूछताछ और पैसे के लेन-देन के अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगाने के लिए कस्टडी बढ़ाने की जरूरत है।

आरोपियों के वकील ने भी कोर्ट में कई दलीलें दीं
बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिर्गल ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि जांच एजेंसी के पास उनसे पूछताछ करने के लिए काफी समय था। उन्होंने कहा कि पैसे के ट्रेल का पता लगाने के लिए आरोपियों की फिजिकल कस्टडी की जरूरत नहीं थी। पुलिस ने पहले ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों की कस्टडी 23 फरवरी तक बढ़ा दी।

क्यों हुई रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग?
1 फरवरी को रात 12.45 बजे जुहू इलाके में शेट्टी की नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग हुई। एक गोली बिल्डिंग के अंदर एक जिम के शीशे से टकराई। यह फायरिंग घर के बाहर से की गई। कथित शूटर दीपक शर्मा रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर के कहने पर की गई थी, जिसका मकसद फिल्ममेकर को नुकसान पहुंचाना और डर पैदा करना था। लोनकर इस मामले में वॉन्टेड आरोपियों में से एक है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed