Aditi Rao Hydari: करियर पर पड़ा अदिति की शादी का असर, अभिनेत्री बोलीं- 'ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले हैं'
Aditi Rao Hydari On Not Receiving Movies Offers: फिल्म इंडस्ट्री में शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर प्रभावित होता है। फिल्मों के ऑफर को लेकर अदिति राव हैदरी की हालिया टिप्पणी भी कुछ यही संकेत दे रही है।
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में बेशक बदलाव आया है। हीरोइनों को अब पहले से मजबूत भूमिकाएं मिल रही हैं। शादी और बच्चों के बाद भी वे इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मगर, एक सच्चाई ये भी है कि शादी के बाद जहां अभिनेताओं के करियर पर बड़ा असर नहीं होता, लेकिन अभिनेत्रियों का करियर किसी न किसी रूप में प्रभावित होता है। शादी के बाद अदिति राव हैदरी भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रही हैं।
शादी के बाद कैसा है अदिति का करियर?
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने बीते वर्ष सितंबर में शादी रचाई। काफी वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंधा। हाल ही में अदिति राव हैदरी शादी के बाद अपने करियर को लेकर बात करती दिखीं। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शादी के बाद अभिनेत्रियों के सामने आती हैं चुनौतियां
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक बातचीत में अदिति राव हैदरी ने खुलासा किया कि शादी के बाद से उन्हें बहुत ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली अदिति की इस टिप्पणी से पता चलता है कि निजी जिंदगी में माइलस्टोन के बाद अभिनेत्रियों को अक्सर इंडस्ट्री में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Nushrratt Bharuccha: प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंसी नुसरत भरूचा, मदद मांगती दिखीं अभिनेत्री; वीडियो वायरल
नजरिया बदलने की जरूरत
अदिति की लोकप्रियता और अदाकारी को देखते हुए दर्शकों के लिए इस पर यकीन करना शायद मुश्किल हो कि उन्हें फिल्मों के कम ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि, वे अपने करियर को लेकर सकारात्मक हैं। फिर भी अदिति की टिप्पणी ने इस बात पर जोर दिया है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। अदिति को बीते वर्ष सीरीज 'हीरमंडी' में देखा गया। इसमें उन्होंने 'बिब्बोजान' का किरदार निभाया था।