फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adnan Sami Break Silence On Controversy Having Meal with RSS Leader Mohan Bhagwat singer Reply to Sanjay Raut

संघ प्रमुख संग खाना खाने पर विवाद के बाद अदनान ने तोड़ी चुप्पी; संजय राउत से कहा- 'घटिया हारमोनियम बजाते हो'

Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
सार

Adnan Sami RSS Event Controversy: बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारे और गायक भी पहुंचे। अदनान सामी ने भी शिरकत की। इस पर सियासत गर्म हो गई। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने इसकी आलोचना की है। इसके बाद अब अदनान सामी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Adnan Sami Break Silence On Controversy Having Meal with RSS Leader Mohan Bhagwat singer Reply to Sanjay Raut
संजय राउत-अदनान सामी - फोटो : X

विस्तार

मुंबई में आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और रुपाली गांगुली के अलावा सिंगर अदनान सामी भी नजर आए। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ खाना खाते वक्त की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने अदनान की जमकर आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अदनान सामी की मौजूदगी को लेकर खासतौर से तीखे बयान दिए। इस पर अब अदनान ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

Adnan Sami Break Silence On Controversy Having Meal with RSS Leader Mohan Bhagwat singer Reply to Sanjay Raut
मोहन भागवत-रुपाली-शिल्पा शेट्टी-अदनान सामी - फोटो : X

संजय राउत ने जताई थी आपत्ति
संजय राउत ने कहा कि सलमान खान को बुलाया गया, जबकि सवाल यह है कि सलमान खान कब से संघ के स्वयंसेवक बन गए? राउत ने आगे कहा कि अदनान सामी को भी बुलाया गया था, जो पाकिस्तान से भारत आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तान की वायुसेना में थे और भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। महाराष्ट्र कांग्रेस ने अदनान सामी के पारिवारिक इतिहास का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके पिता पाकिस्तान वायुसेना में पायलट थे और 1965 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे। ऐसे शख्स के साथ सरसंघचालक का भोजन करना क्या सही संदेश देता है?

अदनान बोले- 'आगे बढ़ें...'
इस पर अदनान सामी ने आज सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर शुरू हुए विवाद को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस और संजय राउत को जवाब दिया है। अदनान ने लिखा है, 'प्रिय महाराष्ट्र कांग्रेस के सम्मानित साथी देशभक्तों, अगर कोई आपको उस दुखद बंटवारे के लिए दोषी ठहराता है, जिसके लिए आपके पूर्वज जिम्मेदार थे, तो यह आपके साथ सही नहीं होगा, क्योंकि आप उनके किसी भी काम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते। इसके बावजूद आज आप पाकिस्तान को एक जायज मुल्क मानते हैं। वह कभी भारत था और अब पाकिस्तान है, इसलिए जब एक वैध बदलाव कानूनी तौर पर और प्रक्रिया के अनुसार हो गया है, तो आप उसे स्वीकार करें और आगे बढ़ें... कोई शक? .. इसी तरह, कृपया आगे बढ़ें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय राउत को दिया करारा जवाब
इसी पोस्ट में उन्होंने संजय राउत को जवाब देते हुए लिखा है, 'और. मेरे प्यारे संजय, जिस घटिया तरीके से आप हारमोनियम बजाते हैं, उसके लिए आपके प्यारे पिता को दोष देना बहुत गलत होगा। आपकी उंगलियां पूरी तरह से गलत और बेतरतीब हैं। मुझे आपको सिखाकर खुशी होगी। मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक संगीतकार हूं जो अपने गानों से प्यार फैलाता है और इसलिए जो भी मुझे प्यार देगा, मैं उससे प्यार करूंगा। मैं आप सभी से भी प्यार करता हूं। अगली बार प्यार आजमाएं। बस इतना ही! जय हिंद और जय महाराष्ट्र'।

अदनान सामी ने साझा की थीं तस्वीरें
बता दें कि अनदान सामी कई अन्य फिल्मी सितारों के साथ आरएसएस के शताब्दी समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे सरसंघचालक के साथ भोजन करते दिखे। इसके साथ लिखा, 'सरसंघचालक मोहन भागवत जी के साथ एक शानदार दिन बिताया। उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने बहुत सारी गलतफहमियों और मिथकों को बहुत अच्छे से समझाया और दूर किया। एक अविश्वसनीय सज्जन और खूबसूरत इंसान'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed