सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ahaan panday spotted at sanjay leela bhansali office speculations about new film

Ahaan Panday: संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे अहान पांडे? निर्देशक के ऑफिस के बाहर हुए स्पॉट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Ahaan Panday Outside Sanjay Leela Bhansali Office: 'सैयारा' फेम अहान पांडे को हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो संजय की फिल्म में नजर आ सकते हैं।

ahaan panday spotted at sanjay leela bhansali office speculations about new film
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स की डायरेक्टर्स संग मुलाकातों से उनकी आने वाली फिल्मों का अंदाजा लगाया जाता है। कुछ ऐसा ही हाल ही में हुआ जब 'सैयारा' से पहचान बनाने वाले अहान पांडे को फिल्मकार संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बाहर देखा गया। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या अहान जल्द ही भंसाली की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Trending Videos


फिल्म 'सैयारा' से किया धमाकेदार डेब्यू
अहान पांडे ने अपने डेब्यू 'सैयारा' से ही दर्शकों का ध्यान खींचा था। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी। यही वजह है कि अब अहान के अगले प्रोजेक्ट पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलना किसी भी उभरते कलाकार के लिए करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अहान के फैंस को लगता है कि यह मुलाकात महज संयोग नहीं बल्कि आने वाले समय की बड़ी घोषणा का इशारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)




यह खबर भी पढ़ें: Ekta Kapoor: कोरियन ड्रामा में नजर आएंगी एकता कपूर? पोस्ट के जरिए उठाया सच से पर्दा

स्टाइलिश लुक से बढ़ी चर्चा
पैपराजी कैमरों ने अहान को भंसाली के ऑफिस के बाहर कैप्चर किया। वो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए और फैंस के साथ फोटो खिंचवाई। अहान की यह तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं। 

भंसाली की फिल्मों का आकर्षण
संजय लीला भंसाली का नाम आते ही दर्शकों के सामने भव्य सेट्स, गहरी कहानियां और यादगार संगीत की तस्वीर उभर आती है। उनके साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए सम्मान की बात होती है। अब तक रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई सितारों के करियर को भंसाली की फिल्मों ने नई ऊंचाई दी है। ऐसे में अगर अहान इस लिस्ट में शामिल होते हैं, तो यह उनके लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed