सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asha Bhosle Death what special in Asha Bhosles final Instagram post

Asha Bhosle Death: सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं आशा भोसले, जानें आखिरी पोस्ट में क्या था खास?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 12 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Last Post: आशा भोसले सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां यहां साझा करती थीं। आइए जानते हैं उनकी आखिरी पोस्ट में क्या था?

Asha Bhosle Death what special in Asha Bhosles final Instagram post
आशा भोसले की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@asha.bhosle
विज्ञापन

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि उन्हें थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं। आइए जानते हैं उनकी आखिरी पोस्ट में क्या खास है?
Trending Videos


आशा भोसले की आखिरी पोस्ट
आशा भोसले की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, बैंड गोरिल्लाज के साथ एक कोलैबोरेशन थी। इसमें उनकी जिंदगी के सफर और संगीत के साथ उनके गहरे जुड़ाव की झलक मिलती है। इस पोस्ट में गोरिल्लाज के ट्रैक 'द शैडो लाइट' पर उनके हालिया काम को भी हाईलाइट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Gorillaz (@gorillaz)


जिंदगी का मकसद समझने में मदद मिली
अपनी पोस्ट में, भोसले ने इस गाने को अपने लिए बहुत गहरा अर्थ रखने वाला बताया। उन्होंने वाराणसी जाने और पवित्र नदी गंगा में यात्रा करने का जिक्र किया, जिससे उन्हें जीवन के उद्देश्य और धरती पर अपनी भूमिका को समझने में मदद मिली।
उन्होंने बताया कि 'द शैडो लाइट' उनके जीवन की यात्रा का प्रतीक है, जिसमें उनका जन्म, रिश्ते, संगीत के प्रति समर्पण, एक बेटी, मां, बहन, पत्नी और एक हिंदू भारतीय के तौर पर उनके कर्तव्य शामिल हैं।

गायिका ने रमजान की मुबारकबाद दी
कुछ दिन पहले, आशा भोसले ने अपने फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने लिखा था। 'जैसे-जैसे रमजान का पवित्र महीना करीब आ रहा है, आशा भोसले और उनकी टीम आपको और आपके प्रियजनों को रमजान करीम की मुबारकबाद देती है। दुआ है कि यह पवित्र महीना आपके दिल में सुकून और आपके घर में अपनापन लेकर आए।'

View this post on Instagram

A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle)


कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी मां के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर 'कासा ग्रांडे' आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed