फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai shred selfie with abhishek bachchan and daughter aaradhya fans reacted

Aishwarya Rai: शादी की 18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या ने शेयर की सेल्फी, यूजर बोले- ‘आपकी लिपस्टिक…’

Mon, 21 Apr 2025 09:11 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 09:11 AM IST
सार

Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर परिवार के साथ एक सेल्फी शेयर की। उनकी पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें शुभकामना देनी शुरू कर दी और तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 
 

विज्ञापन
Aishwarya Rai shred selfie with abhishek bachchan and daughter aaradhya fans reacted
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के वह कपल हैं, जिनपर सभी की नजर बनी रहती है। फैंस उनके प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि, दोनों ही अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी निजी रखने का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन

शनिवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई। अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आईं।

विज्ञापन

अभिषेक के साथ शेयर की तस्वीर
रविवार को अभिनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह पर फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट की जिसमें वह अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में तीनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने सफेद दिल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)



यह खबर भी पढ़ें: Malavika Mohanan: मालविका मोहनन ने खोले साउथ इंडस्ट्री के राज, कहा- शरीर के इस अंग पर करते हैं जूम

फैंस ने दी शुभकामनाएं
अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘इतने लंबे समय के बाद आप दोनों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।’ एक अन्य ने लिखा, ‘भगवान इस अनमोल परिवार को आशीर्वाद दें। लव यू, मैम।’ एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ‘यह पोस्ट तलाक की सभी अफवाहों को खत्म कर देती है।’ एक यूजर ने अभिषेक के चश्मे और ऐश्वर्या की लिपस्टिक को लेकर कमेंट किया, ‘मुझे बहुत पसंद आया कि अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मेल खाता है!’




यह खबर भी पढ़ें: Box Office: रविवार को ‘केसरी 2’ के रंग में रंगा बॉक्स ऑफिस, जानिए ‘जाट’ और अन्य फिल्मों का क्या रहा हाल

अभिषेक और ऐश्वर्या का वर्क फ्रंट
अभिषेक बच्चन को आखिरी बार रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘बी हैप्पी’ में देखा गया था। अभिषेक के आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े के साथ अभिनय करेंगे। वहीं, ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed