फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai statement is going viral I want a partner who loves me like crazy

Aishwarya Rai: 'मैं ऐसा साथी चाहती हूं जो मुझे पागलों की तरह प्यार करे', वायरल हो रही है ऐश्वर्या की कही बात

Sun, 15 Sep 2024 11:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Sep 2024 11:49 AM IST
सार

ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन से शादी के 17 साल हो गए हैं। इन दिनों दोनों के तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं कि उन्हें कैसा पति चाहिए।

विज्ञापन
Aishwarya Rai statement is going viral I want a partner who loves me like crazy
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिषेक बच्चन से शादी के 17 साल हो गए हैं, उन्होंने अभिषेक के साथ साल 2007 में शादी की थी। अभिनेत्री शादी के बाद से गिनी चुनी फिल्मों में नजर आती हैं। अभिषेक बच्चन से शादी और आराध्या की परवरिश में ऐश्वर्या व्यस्त रहती हैं। हालांकि, इन दिनों दोनों के तलाक को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


कपल ने नहीं दी कोई पुष्टि
तलाक की इन अफवाहों पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन किसी ने भी कोई टिप्पणी नहीं दी। हालांकि, दोनों ही अलग-अलग स्पॉट किए जाते हैं। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने काफी समय पहले ही बच्चन हाउस छोड़ दिया था। इन अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं कि उन्हें कैसा पति चाहिए।
विज्ञापन


अपने लिए ऐसा साथी चाहती हैं ऐश्वर्या
एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, 'मैं अपने लिए एक ऐसा साथी चाहती हूं तो मुझसे पागलों की तरह प्यार करे क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं होगा। मैं दिल से बहुत ही रोमांटिक हूं इसलिए स्वाभाविक रूप से मेरा साथी भी रोमांस की कला में पारंगत होना चाहिए। छेड़खानी नहीं बल्कि रोमांस और इसमें काफी अंतर है। मुझे गरिमा पसंद है। यह एक ऐसी दुनिया में दुर्लभ और अमूल्य है जो छवियों और दिखावटी लोगों द्वारा इतनी अधिक ली गई है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Akshay Kumar: जब अक्षय कुमार ने स्कूल में किया था एक लड़की का होमवर्क, ताकि गालों पर मिल सके किस

अनंत अंबानी की शादी में अकेले पहुंची थी अभिनेत्री
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। वहीं, उनके पति अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। वहीं, गणपति दर्शन के लिए भी ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और मां के साथ पहुंची थीं। इसके बाद से दोनों की तलाक की खबरों पर चर्चा और बढ़ गई है।
 

Randeep Hooda: ऋतिक और शाहिद से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते रणदीप, कहा- मैं जो कर सकता हूं,वो लोग नहीं..


दुबई पहुंची हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन कई इवेंट्स में स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में SIMAA अवॉर्ड फंक्शन के लिए दुबई पहुंची हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार पोन्नियिन सेल्वन में दिखाई दी थीं। अभिषेक भी लंदन जाने वाले हैं, जहां रितेश देशमुख और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 5 की शूटिंग होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed