Ajey X Review: CM योगी के रोल में जमे अनंत विजय जोशी, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म 'अजेय'
Ajey X Review Out: विवादों के बाद फिल्म 'अजेय' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के बारे में एक्स यूजर्स क्या कह रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'वह फिल्म आ गई जिसने दिलों में आग जला दी। सच्चाई की ताकत, सरकार का गर्व। एक साधु की तपस्या और एक मुख्यमंत्री की प्रतिभा। एक संत से मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा। 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी''
आ गयी वो मूवी जिसने दिलों में आग जला दी है!
— Shaurya Mishra (@shauryabjym) September 19, 2025
आस्था का बल… शासन का गर्व!
संन्यासी का तप… और मुख्यमंत्री का तेज!
एक साधु से शासक तक का अद्भुत सफ़र!
#Ajey: The Untold Story of a Yogi pic.twitter.com/y3K8VLgxU5
First day first show of “AJEY - The Untold Story of a YOGI”, from Freemont, USA 🇺🇸@pGurus1 @SreeIyer1 pic.twitter.com/7YsWNohnH8
— Shantanu Gupta (@shantanug_) September 19, 2025
एक दूसरे एक्स यूजर ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म 'अजेय' का पोस्टर शेयर करते हुए हिंदी में उसी तरह का कैप्शन लिखा है जैसे ऊपर वाले यूजर ने अंग्रेजी में लिखा है। उन्होंने लिखा 'आ गयी वो मूवी जिसने दिलों में आग लगा दी है...'
आ गयी वो मूवी जिसने दिलों में आग जला दी है!
— ज्ञान सिंह 🚩 सनातनी 🙏🏻 (@gyan_rajawat01) September 19, 2025
आस्था का बल… शासन का गर्व!
संन्यासी का तप… और मुख्यमंत्री का तेज!
एक साधु से शासक तक का अद्भुत सफ़र!
#Ajey: The Untold Story of a Yogi pic.twitter.com/0P6GxmIfr3
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'अजेय' को कतर और सऊदी अरब में बैन किया गया है। इस पर एक यूजर ने सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा है 'कतर और सऊदी अरब ने फिल्म अजेय को बैन कर दिया है, इसकी वजह समझ में आती है। वह इस्लामिक देश हैं इसलिए उन्होंने ऐसा किया, लेकिन तमिलनाडु में इसका विरोध क्यों हो रहा है? पूरे भारत के लोग साउथ की फिल्मों को प्यार देते हैं। अगली बार हिंदी राज्यों से उम्मीद मत करना।'
Qatar & Saudi banning #Ajey is no surprise coz they’re Islamic states, intolerant to a Hindu monk’s story.
— VAISHNAV 🇮🇳 (@VaishnavSharan7) September 18, 2025
But why Tamil Nadu?
Everyone across India celebrates Tamil films, dubs them in Hindi, and worships Tamil stars.
Next time, Don’t expect sympathy if Hindi states boycott… pic.twitter.com/Iptyv5wXBQ
❤️ for AJEY movie from Kashi
— Shantanu Gupta (@shantanug_) September 19, 2025
Chatriya Mahasabha members gathered outside Hotel RK Grand in Varanasi and heading for First Day First Show at 9AM at IP Sigra theatre in Kashi for biopic on Yogi Adityanath- AJEY#AnantJoshi @SirPareshRawal @nirahua1 #PavanMalhotra #RajeshKhattar… pic.twitter.com/nBbJGTDBDH
फिल्म 'अजेय' में अभिनेता अनंत जोशी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, परेश रावल, पवन मल्होत्रा, गरिमा विक्रांत सिंह, राजेश खट्टर और सरवर आहूजा ने अभिनय किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक संत मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। इसके निर्देशक रविंद्र गौतम हैं।