{"_id":"68cd2bbf7682aef8dd0c5ce4","slug":"nishaanchi-starcast-aishwarya-thackeray-vedika-pinto-monika-panwar-anurag-kashyap-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nishaanchi: बबलू-डबलू से रिंकू तक, हर किरदार का अपना-अपना रंग; फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानें सबकुछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nishaanchi: बबलू-डबलू से रिंकू तक, हर किरदार का अपना-अपना रंग; फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानें सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 19 Sep 2025 04:00 PM IST
सार
Nishaanchi Starcast: शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की पहली फिल्म 'निशानची' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म का निर्देशन किया है। आइए जानते हैं फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
निशानची
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'निशानची' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित ये फिल्म न सिर्फ कहानी और निर्देशन के लिहाज से दिलचस्प है, बल्कि इसमें हर कलाकार ने अपनी भूमिका को इतनी गहराई से जिया है कि दर्शक उनके किरदारों से खुद को जोड़ पाते हैं। इस फिल्म के मुख्य किरदारों पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि कहानी में किसका क्या योगदान है।
2 of 6
ऐश्वर्य ठाकरे
- फोटो : एक्स
ऐश्वर्य ठाकरे
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण ऐश्वर्य ठाकरे का डबल रोल है। उन्होंने जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू निशानची की भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों भाई एक-दूसरे से बिल्कुल अलग स्वभाव के हैं। जहां एक भाई थोड़ा इमोशनल और सेंटेटिव है, वहीं दूसरा चतुराई और चालाकी से भरा है। ऐश्वर्य ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में यह साबित कर दिया कि वो गंभीर और हल्के-फुल्के दोनों तरह के किरदारों को बखूबी निभा सकते हैं। उन्हें अब तक मिले रिव्यूज के हिसाब से पसंद किया जा रहा है।
3 of 6
निशानची फिल्म रिव्यू
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वेदिका पिंटो
वेदिका पिंटो फिल्म में रिंकी यानी रिंकू के रूप में नजर आती हैं। वो बबलू की प्रेमिका हैं और उनकी दुनिया संगीत और नृत्य के इर्द-गिर्द घूमती है। रिंकी का किरदार कहानी में रोमांस और ताजगी का रंग भरता है।
मोनिका पंवार
मोनिका पंवार इस फिल्म में मंजरी का किरदार निभा रही हैं, जो बबलू और डबलू की मां हैं। उनका किरदार कहानी में भावनाओं का सैलाब लेकर आता है। एक मां के तौर पर मंजरी अपने बेटों को संभालने की कोशिश करती है, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों। मोनिका ने अपने अभिनय के अनुभव से हिसाब से मजबूती और संवेदनशीलता से अपने रोल को पर्दे पर उतारा है।
विज्ञापन
5 of 6
निशानची फिल्म रिव्यू
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कुमुद मिश्रा
अनुभवी अभिनेता कुमुद मिश्रा इस फिल्म में अंबिका प्रसाद बने हैं। उनका किरदार ग्रे शेड का है और कहानी में खलनायक के तौर पर रंग भरता है। अंबिका प्रसाद अपने मकसद के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कुमुद मिश्रा ने अपने दमदार अभिनय से इस रोल को इतना वास्तविक बना दिया है कि दर्शक उनसे नफरत करने लगते हैं और यही एक खलनायक की सबसे बड़ी सफलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।