{"_id":"68cd0d42e52c6712050e0b96","slug":"emergency-to-main-atal-hoon-biopic-was-flop-on-big-screen-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Biopic: 'इमरजेंसी' से लेकर 'थलाइवी' तक, फ्लॉप रहीं राजनीतिक लोगों पर बनीं ये बायोपिक फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Biopic: 'इमरजेंसी' से लेकर 'थलाइवी' तक, फ्लॉप रहीं राजनीतिक लोगों पर बनीं ये बायोपिक फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:29 PM IST
सार
Biopic On Political Person: आज 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'अजेय' रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर हम आपको राजनीति से जुड़े लोगों की बायोपिक के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इमरजेंसी, मैं अटल हूं, थलाइवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्में बनती हैं। कई निर्देशक मशहूर हस्तियों की जिंदगी पर फिल्में बनाते हैं। इन फिल्मों के जरिए आम लोग उस शख्स के बारे में जानते हैं, जिस पर बायोपिक फिल्म बनाई गई है। कई बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। हालांकि कई ऐसी बायोपिक हैं जिन्हें दर्शकों से सराहना नहीं मिली और वह फ्लॉप साबित हुईं। आज उन बायोपिक के बारे में जानते हैं।
2 of 6
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
काफी विवादों के बाद 2025 में कंगना रनौत की अदाकारी वाली बायोपिक 'इमरजेंसी' रिलीज हुई। यह बायोपिक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है। इसकी निर्देशिका और सह-निर्माता कंगना रनौत हैं। इसमें कंगना के अभिनय की तारीफ हुई। हालांकि यह बायोपिक फ्लॉप साबित हुई। 60 करोड़ की लागत में बनी इस बायोपिक ने लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
मैं अटल हूं
साल 2024 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई। इसमें पंकज त्रिपाठी ने पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया। लोगों ने इसकी आलोचना की। 20 करोड़ की लागत में बनी इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर महज 8.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
पीएम नरेंद्र मोदी
साल 2019 में भारत के प्रधानमंत्री की जिदंगी पर आधारित बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज हुई। इसमें विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया। बायोपिक में उनके अभिनय को सराहा गया। हालांकि यह ज्यादा नहीं चल पाई। 8 करोड़ की लागत में बनी यह बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ढाई करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
साल 2019 में बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज हुई। यह बायोपिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनैतिक जीवन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाया है। यह बायोपिक भी फ्लॉप साबित हुई थी। बायोपिक ने अपना बजट निकाल लिया था लेकिन लोगों ने इसकी आलोचना की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।