Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, जुबिन नौटियाल बोले- 'आपके गाने दिल में..'
Zubeen Garg Death: असमिया संगीतकार और गायक जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की आयु में सिंगापुर में निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। सेलेब्स और राजनेता इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

विस्तार
आज शुक्रवार को मनोरंजन जगत में एक ऐसी खबर आई, जिसने सबकों हैरान कर दिया। मशहूर असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनका 52 साल की उम्र में निधन हो गया। इस घटना के सुनने के बाद सेलेब्स और राजनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अचानक निधन से स्तब्ध हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।'
Shocked by the sudden demise of popular singer Zubeen Garg. He will be remembered for his rich contribution to music. His renditions were very popular among people across all walks of life. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2025
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर गायक जुबिन गर्ग के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'जुबीन गर्ग की मौत एक भयानक त्रासदी है। उनकी आवाज ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उनकी प्रतिभा सचमुच बेजोड़ थी।'
The passing of Zubeen Garg is a terrible tragedy. His voice defined a generation, and his talent was truly unmatched.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 19, 2025
He overcame personal tragedies to reshape the landscape of Assamese music. His perseverance and courage have left an enduring mark.
He will live on in our… pic.twitter.com/aijxHsnosY
शान ने जुबीन के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मशहूर सिंगर शान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायक जुबीन के साथ कुछ पुराने पलों को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जुबीन सच में बादशाह था, अपनी शर्तों पर जिया और चला गया।'
View this post on Instagram
पापोन ने कहा- बहुत जल्दी चले गए
View this post on Instagram
विशाल ददलानी ने जुबीन गर्ग को सच्चा मेगास्टार बताया

जुबिन नौटियाल ने कहा- आपके सुर हमेशा जिंदा रहेंगे
गायक जुबिन नौटियाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की एक तस्वीर शेयर कर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा एक सच्ची प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई।
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: ‘गैंगस्टर’ फेम गायक जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा; अस्पताल में दम तोड़ा
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख
असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'असम ने अपने सबसे प्यारे सपूतों में से एक को खो दिया है। मेरे पास बताने के लिए शब्द नहीं है कि जुबीन हमारे लोगों के लिए क्या मायने रखते थे। उन्होंने हमें बहुत जल्दी छोड़ दिया। यह जाने का समय नहीं था।'
मंत्री किरण रिजिजू ने भी किया पोस्ट
#WATCH | Union Minister Kiren Rijiju tweets, "Khelo India singer is no more! We have lost a magical voice and a versatile personality. I'm deeply shocked by the tragic demise of Zubeen Garg. His evergreen songs will inspire talented artists for generations to come. I pray for his… pic.twitter.com/nP6JDFjqAM
— ANI (@ANI) September 19, 2025