फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jolly LLB 3 Box Office: दर्शकों पर कितना चला दो-दो जॉली का जादू? जानिए 'जॉली एलएलबी 3' का ओपनिंग डे कलेक्शन

Fri, 19 Sep 2025 07:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Movie Collection: पॉपुलर कोर्टरूम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म यानी 'जॉली एलएलबी 3' आज शुक्रवार 19 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। जानते हैं पहले दिन फिल्म की शुरुआत कैसी रही?

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Collection: Akshay Kumar Arshad Warsi Huma Amrita Rao Saurabh Shukla film day 1 Earning
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में लग गई है। इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और आखिर यह इंतजार पूरा हुआ। यह लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस बार भी न्याय पर आधारित कहानी में हंसी के छींटे डाले गए हैं। फिल्म में दो-दो जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी हैं। आखिर दर्शकों पर कितना जादू चला है? जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन 

Jolly LLB 3 Box Office Collection: Akshay Kumar Arshad Warsi Huma Amrita Rao Saurabh Shukla film day 1 Earning
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के निर्देशन की कमान पिछली दोनों फिल्मों की तरह सुभाष कपूर ने ही संभाली है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी लीड रोल में थे और दूसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार ने लीड रोल अदा किया। अब तीसरी फिल्म में दोनों सितारे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' ने  9.08 करोड़ रुपये जुटाकर शुरुआत की है।

Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

Jolly LLB 3 Box Office Collection: Akshay Kumar Arshad Warsi Huma Amrita Rao Saurabh Shukla film day 1 Earning
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बजट के मुताबिक कहां पहले दिन का कलेक्शन?
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में शुरुआती कलेक्शन फिलहाल औसत से भी कम है। हालांकि, अंतिम परिणाम सामने आने तक इनमें इजाफा तय है। बता दें कि फिल्म अगर अपने बजट का 10 फीसदी कलेक्शन पहले दिन जुटाएगी तो इसे औसत माना जाएगा। 20 फीसदी पर अच्छी शुरुआत के संकेत हैं। इस हिसाब से 'जॉली एलएलबी 3' को डबल डिजिटल में कारोबार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Collection: Akshay Kumar Arshad Warsi Huma Amrita Rao Saurabh Shukla film day 1 Earning
जॉली एलएलबी, जॉली एलएलबी 2 - फोटो : अमर उजाला

पिछली फिल्मों का कलेक्शन
इस कोर्टरूम फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में भी काफी पसंद की गईं। पहली फिल्म जॉली एलएलबी साल 2013 में आई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर 3.05 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरी फिल्म जॉली एलएलबी 2 साल 2017 में रिलीज हुई और इसने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की थी। फिलहाल के आंकड़ों में 'जॉली एलएलबी 3' अभी दूसरी फिल्म से पीछे है।

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Collection: Akshay Kumar Arshad Warsi Huma Amrita Rao Saurabh Shukla film day 1 Earning
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। जॉली एलएलबी 3 की कहानी एक किसान परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग ताकतों और भ्रष्ट नेताओं की वजह से वह आत्महत्या कर लेता है। उसकी विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। कोर्टरूम में पहले जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जॉली त्यागी (अरशद वारसी) अलग-अलग पक्षों में आमने-सामने होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed