Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Who Is Vedika Pinto She Got Attention From Her Character Rinku In Anurag Kashyap Directorial Nishaanchi
{"_id":"68cd477124e2cdc4680af8ad","slug":"who-is-vedika-pinto-she-got-attention-from-her-character-rinku-in-anurag-kashyap-directorial-nishaanchi-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedika Pinto: कौन हैं वेदिका पिंटो? ‘निशानची’ में रिंकू के किरदार में उड़ाया गर्दा; हर तरफ हो रही चर्चा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedika Pinto: कौन हैं वेदिका पिंटो? ‘निशानची’ में रिंकू के किरदार में उड़ाया गर्दा; हर तरफ हो रही चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Sep 2025 05:39 PM IST
सार
Who Is Vedika Pinto: अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘निशानची’ के रिलीज होते ही फिल्म की हीरोइन वेदिका पिंटो चर्चाओं में हैं। यहां जानिए वेदिका के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन
1 of 6
वेदिका पिंटो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vedikapinto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब रिलीज के बाद भी दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के रिलीज होने के बाद अब मुख्य अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो हैं वेदिका पिंटो। वेदिका ‘निशानची’ की हीरोइन हैं। उनकी एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के काफी चर्चे हो रहे हैं। जानिए कौन हैं वेदिका पिंटो?
2 of 6
वेदिका पिंटो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vedikapinto
बचपन से डांस में थी रुचि
मुंबई में एक ईसाई परिवार में जन्मीं वेदिका पिंटो के पिता जॉनी पिंटो एक हिंदी फिल्म बिजनेस एसोसिएट थे और मां बैंकर हैं। वेदिका को शुरू से ही एक्टिंग और डांस में रुची थी। स्कूल के समय में उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रेजुएशन किया है।
3 of 6
वेदिका पिंटो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vedikapinto
म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से मिली पहचान
बॉलीवुड में एंट्री से पहले वेदिका कुछ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। वेदिका को पहचान 2019 में आए ऋत्विज के म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से मिली। यह गाना काफी पसंद किया गया इसके बाद वो अरमान मलिक के गाने ‘बस तुझसे प्यार हो’ में भी नजर आईं।
‘ऑपरेशन रोमियो’ से की बॉलीवुड में शुरुआत
कई ऑडिशन देने के बाद वेदिका को पहली फिल्म मिली साल 2022 में, जब वो नीरज पांडे द्वारा निर्मित ‘ऑपरेशन रोमियो’ में नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद वो आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आईं। यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही।
विज्ञापन
5 of 6
वेदिका पिंटो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vedikapinto
‘निशानची’ में वेदिका की हो रही तारीफ
‘निशानची’ वेदिका पिंटो की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में वेदिका ने रिंकू का किरदार निभाया है, जो एक डांसर है। फिल्म में वेदिका के अभिनय की काफी तारीफ भी हो रही है। अनुराग कश्यप ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वेदिका के अभिनय की तारीफ की थी। अब देखना ये है कि क्या ‘निशानची’ वेदिका के करियर में मील का पत्थर साबित होगी या नहीं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।