फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Disha Patani Jacqueline Suniel Shetty Paresh Rawal Film Welcome To The Jungle Title Track Release

'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज; डबल रोल निभाएंगे अक्षय कुमार; जंगल में धमाल मचाएगी पूरी टोली

Mon, 18 May 2026 02:12 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 18 May 2026 02:12 PM IST
सार

Welcome To The Jungle Title Track: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज सोमवार को इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। इसमें फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प हिंट भी मिले हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Disha Patani Jacqueline Suniel Shetty Paresh Rawal Film Welcome To The Jungle Title Track Release
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन, रवीना टंडन सहित कई चर्चित सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इतने सारे सितारे जहां होंगे, वहां एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलना पक्का है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और काफी धमाकेदार है।

विज्ञापन

Akshay Kumar Disha Patani Jacqueline Suniel Shetty Paresh Rawal Film Welcome To The Jungle Title Track Release
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

जंगल में मंगल करने निकली अक्षय कुमार की टोली
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना आज सोमवार को आया है। इसमें एक्शन भी है, इमोशन भी हैं और भरपूर कॉमेडी का डोज है। जंगल का इलाका है और अक्षय कुमार अपनी टोली के साथ वहां मौजूद हैं। जंगल में एक से बढ़कर एक चैलेंज सामने आते हैं। पूरी टोली सर्वाइव करती है। साथ में मस्ती भी भरपूर होती है। इस टाइटल ट्रैक के जरिए यह बात कंफर्म हो चुकी है कि अक्षय कुमार का फिल्म में डबल रोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह गाना साझा किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है'। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akshay Kumar (@akshaykumar) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
यह फिल्म बॉलीवुड की पॉपुलर 'वेलकम' फ्रेंचाईजी की तीसरी किस्त है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, पेरश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और कीकू शारदा सहित कई चर्चित सितारे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म के गाने की बात करें तो गाने की तो इसे संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इस गाने को रीक्रिएट संस्करण के साथ जारी किया गया है। पहले की तरह इस बार भी आवाज शान ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed