WAVES 2025: स्टूडेंट बनकर वेव्स समिट पहुंचे अक्षय कुमार, मोहनलाल से पूछा सबसे जरूरी सवाल
Akshay Kumar In WAVES 2025: अभिनेता अक्षय कुमार, हेमा मालिनी और मोहनलाल वेव्स समिट में पहुंचे हैं। अक्षय कुमार ने मोहनलाल से मलयालम सिनेमा के बारे में सवाल पूछा, जिसका उन्होंने बहुत अच्छी तरह से जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WAVESIndia2025
this is how a true & a humble superstar with an aura pays respect to the legends.♥️#AkshayKumarpic.twitter.com/UGHWfuI5l5— সূর্য. (@akshayybuff) May 1, 2025विज्ञापन
अक्षय कुमार ने कहा कि पहले मुझे भी मंच पर बतौर स्पीकर आने को कहा गया, लेकिन मैंने देखा कि इतने बड़े-बड़े लोग हैं, हेमा मालिनी, चिरंजीवी और मोहनलाल सर... तो मैंने कहा कि इतने बड़े लीजेंड्स के साथ मुझे भी स्पीकर बनना होगा तो यह ठीक नहीं होगा। इसलिए, मैंने निवेदन किया कि मैं उनसे सवाल करूंगा। मैं उनसे छात्र की तरह बात करूंगा। अक्षय कुमार बतौर मॉडरेटर उपस्थित रहे।
Waves Summit: 'वेव्स' में दिग्गजों के नाम PM मोदी ने जारी किए डाक टिकट, नागार्जुन बोले- मैं एहसानमंद हूं
अक्षय कुमार ने मोहनलाल से कहा 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि मलयालम सिनेमा को भारतीय सिनेमा का सबसे अहम सिनेमा कहा जाता है। क्या आपको लगता है कि एंटरटेनमेंट सिनेमा और आर्ट सिनेमा एक साथ चल सकते हैं?' इस पर चिरंजीवी ने जवाब दिया 'मलयालम सिनेमा को भारत का अहम सिनेमा बुलाने के लिए धन्यवाद। मलयालम सिनेमा में ऐसा नहीं हुआ है। दोनों में बैलेंस है। मैंने कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने आर्ट फिल्में बनाई हैं। उसमें भी एंटरटेनमेंट का मूल था। दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट फिल्म में भी आर्ट था।'
#AkshayKumar referred to Malayalam cinema as the intellectual soul of Indian cinema..!! #Mohanlal responded saying, "It's a thin line in terms of art house and commercial success. It has to be well balanced..!! #WAVESummit2025@Mohanlal pic.twitter.com/dl5pAlgzLg
— AKMFCWA Official (@AkmfcwaState) May 1, 2025
मोहनलाल ने आगे कहा 'कंटेट के हिसाब से मलयालम सिनेमा काफी आगे है। मैंने कई निर्देशकों के साथ काम किया है। उनमें एंटरटेनमेंट वाले निर्देशक भी रहे हैं और आर्ट फिल्म वाले निर्देशक भी रहे हैं। मलयालम में पहले कमर्शियल फिल्म और आर्ट फिल्में हुआ करती थीं लेकिन अब नए निर्देशक आर्ट फिल्में बनाते हैं।'
Ajith Kumar B'Day: अभिनय से लेकर रेसिंग तक में कमाया नाम, तमिल सिनेमा के स्टार हैं अजित कुमार
इस शिखर सम्मेलन में भारतीय फिल्म के बड़े कलाकार शामिल हुए। समिट के पहले दिन रजनीकांत, मोहनलाल, शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, सारा अली खान और विक्की कौशल शामिल थे।
समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने किया। ये चार दिन तक चलेगा। सितारों से सजे शिखर सम्मेलन का मकसद भारत के सिनेमा को पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने लाना है।