Akshay Kumar: अक्षय कुमार को किस बात का सताया खौफ, पत्नी ट्विंकल खन्ना तो नहीं वजह? बोले- डरा हुआ हूं
Akshay Kumar on Two Much: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने डर का जिक्र किया है। उन्होंने खुद पोस्ट करते हुए इसके बारे में बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक साथ आ रहीं काजोल और ट्विंकल
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और अजय देवगन की पत्नी काजोल दोनों ही एक समय बॉलीवुड की चर्चित हीरोइनों में रही हैं। हालांकि अब ये दोनों अभिनेत्रियां टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के जरिए होस्ट की भूमिका में दिखने के लिए तैयार हैं। प्राइम वीडियो ने दोनों के पोस्टर को रिलीज भी कर दिया है। अब इनके पोस्टर पर अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आ गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘जाट’ के बाद अब ‘सैयारा’ ने ‘केसरी 2’ को भी छोड़ा पीछे, जानिए क्या है बाकी फिल्मों का हाल
अक्षय कुमार का रिएक्शन
खिलाड़ी कुमार ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने डर का जिक्र किया है। अब ये तो हर कोई जानता है कि काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों अपनी-अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं, ऐसे में टॉक शो में भी काफी कुछ धमाकेदार होने की उम्मीद है। बस इसी बात को सोचकर अक्षय ने लिखा है- 'दोनों को साथ देखकर ही डर लग रहा है, शो में क्या होगा सोच नहीं सकता।'
प्राइम वीडियो पर होगा स्ट्रीम
इस शो का निर्माण बनिजेय एशिया द्वारा किया जा रहा है, जो पहले भी कई मशहूर शो और रियलिटी फॉर्मेट्स ला चुका है। इसे जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो की एक और खासियत है इसकी गेस्ट लिस्ट, जिसमें बॉलीवुड के बड़े नाम शामिल होंगे। हर एपिसोड में कोई न कोई चर्चित चेहरा शो का हिस्सा बनेगा और दर्शकों को मिलेगा एक बेहद मनोरंजक और बिंदास बातचीत का अनुभव।

कमेंट
कमेंट X