फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Presence at lords sparks trolling cricket fans call actor panauti

Akshay Kumar: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार का ठीकरा अक्षय कुमार पर क्यों? जानिए कैसे दावे कर रहे हैं फैंस

Tue, 15 Jul 2025 09:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 15 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

Akshay Kumar In Lord's: फैंस ने अक्षय कुमार के लुक पर कमेंट किया है। कुछ ने उन्हें कूल और हैंडसम बताया है तो कुछ ने चश्मे वाले लुक में उनकी तारीफ की है। कुछ ने भारत की हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ा है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Presence at lords sparks trolling cricket fans call actor panauti
अक्षय कुमार, रवि शास्त्री, ट्विंकल खन्ना - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का मुकाबला देखने लॉर्ड्स पहुंचे।  दोनों पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के पास बैठे नजर आए। वीआईपी बॉक्स में बैठे अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ मैच का आनंद लेते दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों की मौजूदगी पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार हैं मैच हारने की वजह?
तीसरे टेस्ट में जब इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया, तब अक्षय कुमार वहां मौजूद थे। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता की मौजूदगी को मैच के लिए सही नहीं बताया है। जहां कई यूजर्स ने अक्षय कुमार की वहां मौजूदगी को अच्छा बताया है, तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि भारत उस मैच को नहीं जीत सकता जहां पर अक्की मौजूद हों।
 

अक्षय की मौजूदगी पर भारत हारता है मैच
एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'भारत तभी मैच हारता है जब अक्षय कुमार भारत का सपोर्ट करने के लिए आते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भारत ऐसे एक भी मैच नहीं जीत सका जहां स्टेडियम में अक्षय कुमार मौजूद रहें...।'
 

जडेजा की बायोपिक में होंगे अक्षय
कई दूसरे यूजर्स ने कहा कि अक्षय कुमार जडेजा की बायोपिक की तैयारी के लिए वहां थे। एक यूजर ने लिखा 'अगर भारत के लिए जडेजा ये मैच जीतते हैं, तो बायोपिक में अक्षय कुमार लीड रोल निभाएंगे।' 
 
 

यूजर्स ने की अक्षय के लुक की तारीफ
फैंस ने अक्षय कुमार के लुक पर कमेंट किया है। कुछ ने उन्हें कूल और हैंडसम बताया है तो कुछ ने चश्मे वाले लुक में उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'वह 57 की उम्र में 40 के दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के लिए उम्र बस एक नंबर है।'
 
 

अक्षय कुमार का काम
अक्षय कुमार को आखिरी बार साउथ की फिल्म 'कन्नप्पा' में देखा गया था। उनके साथ विष्णु मांचू, मोहनलाल और प्रभास थे। जल्द ही वह प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ परेश रावल और वामिका गब्बी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed