फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal unite for Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने दी बड़ी अपडेट, कानूनी कार्रवाई पर भी बोले

Sat, 26 Jul 2025 01:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Hera Pheri 3 Update: अक्षय कुमार ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक अपडेट दी है। इस साल के शुरुआत में परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal unite for Hera Pheri 3
अक्षय कुमार, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी' पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। इसकी वजह है कि इस फिल्म की सीक्वल 'हेरा फेरी 3' आने वाली है। इस फिल्म का एलान हो चुका है, इसके बावजूद फैंस इसकी अपडेट पाना चाहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर कई अपडेट दी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

'हेरा फेरी 3' पर विवाद हुआ था
इस साल के शुरुआत में परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर केस कर दिया था। यह मामला खूब सुर्खियों में रहा। परेश रावल के इस यूटर्न ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि कई दिनों तक चले विवाद के बाद यह तय हुआ कि परेश रावल इस फिल्म में काम करेंगे। अब अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal unite for Hera Pheri 3
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
परेश रावल वाला मामला पब्लिक स्टंट नहीं था
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' के बारे में बात की है। अक्षय कुमार से हाल ही में पूछा गया कि परेश रावल को लेकर जो विवाद हुआ, क्या वह पब्लिक स्टंट था? इस पर अक्षय कुमार ने कहा 'नहीं ये पब्लिक स्टंट नहीं था। चीजें कानूनी हो गईं थीं। जब कोई भी चीज कानूनी हो जाती है तो यह नहीं कहा जा सकता कि यह पब्लिक स्टंट था। सच में विवाद हुआ था।'

यह खबर भी पढ़ेंBorder 2: दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर दी बड़ी अपडेट, साथियों के साथ मनाया जश्न
विज्ञापन

फिल्म को लेकर अब सब कुछ ठीक है
अक्षय कुमार ने फैंस को अच्छी खबर देते हुए आगे बताया 'अब सब कुछ ठीक हो गया है। जल्द ही कुछ अच्छा एलान होने वाला है। हां कुछ उतार चढ़ाव होते हैं लेकिन अभी सब कुछ ठीक है। अब हम दोबारा एक साथ हैं। हम हमेशा साथ ही थे।' इन शब्दों के साथ अक्षय कुमार ने बताया कि टीम एक बार फिर एक साथ है। ऐसे में 'हेरा फेरी 3' पर काम आगे बढ़ सकता है।

सुनील शेट्टी ने की पुष्टि
अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि परेश रावल फिल्म में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा 'हां हां वह वापस आ गए हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने कहा था कि मैं उनसे बात करूंगा। कई बार चीजों को हमारी नजर लग जाती है।' ऐसे में अब कहा जा सकता है कि फैंस 'हेरा फेरी' का नया पार्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed