फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Tiger Shroff film Bade Miyan Chote Miyan these 7 best Dialogues to hit the film in theatre

Bade Miyan Chote Miyan Dialouges: बड़े मियां छोटे मियां के ये सात डायलॉग, बना सकते हैं फिल्म को ब्लॉकबस्टर

Sun, 07 Apr 2024 06:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। फिल्म को रिलीज होने में केवल 3 दिन ही बचे है। ऐसे में अब फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। फिल्म में भरपूर एक्शन, कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा। इस बीच फिल्म के 7 ऐसे डायलॉग है जो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकते है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Tiger Shroff film Bade Miyan Chote Miyan these 7 best Dialogues to hit the film in theatre
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि ये जोड़ी कमाल करने वाली है। फिल्म में ऐसे 7 डायलॉग है जो फिल्म को हिट करा सकते है। ट्रेलर की शुरुआत इस धांसू डायलॉग से होती है, 'सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है जिसके अंदर मौत का डर ही न हो। एक ऐसा दुश्मन जिसका न नाम हो न पहचान और न चेहरा, जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो बदला।'  
विज्ञापन


फिल्म के डायलॉग 
''अगर इस साइकोपैथ को पकड़ना है तो हमें इससे भी बड़े दो साइको की जरूरत है''। फिल्म के इस डायलॉग को सुनकर फैंस पक्का खुश हो जाएंगे। ''दिल से सोल्जर और दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से हिंदुस्तान हैं हम''। यह डायलॉग शायद अक्षय फिल्म में अपने सह अभिनेता टाइगर श्रॉफ से कहते हुए दिखाई देंगे ''क्योंकि मैं बेस्ट हूं, एक्सपीरियंस कैन है? यंग और डायनैमिक कौन है? पावरफुल और परफेक्शनिस्ट कौन है? फास्ट एंड फ्यूरियस कौन है? बड़ा कौन है?''। फिल्म का यह मजेदार डायलॉग ''यह डायलॉग भी मेरा टैलेंट मेरे ईगो से बड़ा है और उनका सबसे बड़ा टैलेंट की उनका ईगो है।'' फिल्म का एक और धांसू डायलॉग ''ये मैदान तेरा जरूर होगा, लेकिन इस खेल के सबसे पुराने खिलाड़ी हम हैं।''फिल्म का एक और बेहतरीन डायलॉग ''हम बहुत पुराने दोस्त है, एक दूसरे के लिए जान दे भी सकते हैं। साथ ही एक दूसरे की जान ले भी सकते हैं।''
विज्ञापन

LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' से पहली ट्रांस महिला लॉन्च, कुल्लू बन दिल जीतने आ रहीं बोनिता राजपुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद पर रिलीज होगी फिल्म
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। इसके निर्माता जैकी भगनानी हैं। इस फिल्म के अलावा ईद के मौके पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना यह है कि इन दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों तक टिक पाती है और दर्शकों का दिल जीत पाती है।
Akshay Kumar Breakups: शादी से पहले अक्षय का कई बार टूटा था दिल, प्रेमिका को भूलाने के लिए करते थे यह काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed