सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshaya Tritiya 2026: bhojpuri actror monalisa shares her stylish look In saree jewellery says Feeling Blessed

'आओ हुजूर'; लहरिया साड़ी...चमचमाते गहने; अक्षय तृतीया पर मोनालिसा ने शेयर किया दिलकश लुक, बोलीं- 'ब्लेस्ड हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 19 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Monalisa Video: आज रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने सोने के गहने और खूबसूरत साड़ी पहने अपना लुक शेयर किया है। 

Akshaya Tritiya 2026: bhojpuri actror monalisa shares her stylish look In saree jewellery says Feeling Blessed
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बोल्ड लुक साझा करती हैं। आज रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। अक्षय तृतीया 19 और 20 अप्रैल को मनाई जा रही है। मोनालिसा ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें वे डांस करती दिख रही हैं और अपने गहने फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Trending Videos

गोल्ड ज्वैलरी फ्लॉन्ट करती दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गुलाबी और सफेद रंग की लहरिया प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सोने के पारंपरिक गहने पहने हैं। मोनालिसा आशा भोसले के गाने 'आओ हुजूर' पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होने कैप्शन लिखा है, 'फीलिंग ब्लेस्ड'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

MONALISA (@aslimonalisa) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिंजस को पसंद आया मोनालिसा का लुक
मोनालिसा का यह वीडियो किसी पार्क में शूट किया लग रहा है, जहां प्राकृतिक नजारे कैद हुए हैं। एक्ट्रेस के लुक पर नेटिजंस और फैंस तारीफ कर रहे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में फायर और रेड हार्ट इमोजी बना रहे हैं। 

Allu Arjun: क्या मुंबई में रहने का प्लान बना रहे 'राका' एक्टर अल्लू अर्जुन? जानें क्यों लेने जा रहे बड़ा फैसला

मोनालिसा का करियर
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। हालांकि, उन्हें अपने स्टेज नाम मोनालिसा से जाना जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री का वे चर्चित नाम हैं। उन्होंने सौ से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। निजी जिंदगी की बात करें तो मोनालिसा की शादी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 60 लाख लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed