फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daadi Ki Shaadi Trailer was unveiled on Tuesday trailer starrer Neetu Kapoor Kapil Sharma Riddhima

Daadi Ki Shaadi Trailer: 'दादी की शादी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी ने जीता दिल

Tue, 21 Apr 2026 06:35 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 21 Apr 2026 06:35 PM IST
सार

Daadi Ki Shaadi Trailer Out: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिला।

विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi Trailer was unveiled on Tuesday trailer starrer Neetu Kapoor Kapil Sharma Riddhima
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'दादी की शादी' की ट्रेलर आज 21 अप्रैल को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर मस्ती, हंगामे और कॉमेडी से भरपूर है। कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी। यह मूवी फैमिली एंटरटेनर के रूप में हंसी का डबल डोज लेकर आ रही है।

विज्ञापन

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
आज 21 अप्रैल को आखिरकार नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कॉमेडी और मस्ती का डबल डोज देखने को मिलेा। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा सादिया खतीब और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

View this post on Instagram

A post shared by RTake Studios (@rtakestudios)


विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धिमा के लिए क्यों खास है ‘दादी की शादी’
फिल्म ‘दादी की शादी’ की घोषणा पिछले साल हुई थी। रिद्धिमा ने पिछले एक महीने में सेट की कई पीछे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि सेट पर 200 से ज्यादा लोगों के साथ उन्होंने बहुत अच्छा रिश्ता बनाया। उन्होंने लिखा, 'पहली बार का अनुभव हमेशा खास होता है।'

रिद्धिमा ने आगे लिखा, '52 दिनों तक 200 से ज्यादा लोग मिलकर इस मजेदार और खूबसूरत फिल्म को बनाने में लगे रहे। हमने साथ में योजना बनाई, डांस किया, हंसे, रोए और रोते-रोते हंसे। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि यह फिल्म आप सबके सामने आए और आप भी इस जश्न में शामिल हों।' 

विज्ञापन

विधान शर्मा ने भी की ‘दादी की शादी’ की तारीफ
विधान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'जैसे-जैसे यह सुंदर सफर खत्म हो रहा है, मुझे वे सारे पल याद आ रहे हैं, जो हमने साथ बिताए। हमने साथ में मजेदार जोक्स सुनाए, दिमागी खेल खेले और बहुत अपनापन महसूस किया। समय से भी ज्यादा कीमती होता है कि हम अपना समय किसके साथ बिताते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपना समय आपके साथ बिताया। हमेशा प्यार, रिद्धिमा मैम। आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है।'


यह भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya: शरवरी ने 'ये प्रेम मोल लिया' को बताया 'खास', लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा सपना है...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed