सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia bhatt and varun dhawan takes part in kajol and twinkle too much chat show

Too Much: काजोल-ट्विंकल के शो में पहुंचे आलिया-वरुण, पसंद ना आने पर भी आखिर किस फिल्म को देखते हैं अभिनेता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 30 Sep 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt-Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान के तौर पर शामिल होने वाले हैं। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। 

Alia bhatt and varun dhawan takes part in kajol and twinkle too much chat show
वरुण धवन और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

काजोल और ट्विंकल खन्ना द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'टू मच' की शुरुआत हो चुकी है। इसमें कई सितारे मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं। अब शो में वरुण धवन और आलिया भट्ट पहुंचने वाले हैं। इस दौरान अभिनेता ने कुछ मजेदार बातें की है। आइए देखते हैं प्रोमो। 

Trending Videos

आलिया और वरुण ने की मजेदार बातें
काजोल और ट्विंकल के आगामी एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आएंगे, जिसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन ने अपनी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का डायलॉग बोला। उन्होंने कहा, ‘मैं दिखता हूं स्वीट एंड इनोसेंश स्वामी टाइप का, लेकिन मैं हूं बड़ा अजीब टाइप का।’ इसके आगे आलिया को किसी बात पर जोर से हंसते हुए देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मेला फिल्म को लेकर क्या बोले वरुण धवन?
आगे प्रोमो में वो कहते हैं, एक फिल्म है, जिसे मैंने जब देखा तो पसंद नहीं आई थी, लेकिन मैं उसे देखना पसंद करता हूं।’ इसपर काजोल ने पूछा कौन सी फिल्म है? इसके जवाब में वरुण ने कहा, ‘मेला।’ यह सुनते ही सभी लोग हंस पड़ते हैं। इसके आगे प्रोमो में दोनों मेहमान से कई सवाल किए जाते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के 14 साल हुए पूरे, इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने लिखी दिल की बात


एक नजर आलिया भट्ट की फिल्मों पर
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed