Alia Bhatt: कान से सामने आया आलिया का तीसरा लुक, भारत पवेलियन के उद्घाटन पर पहुंचीं; साथ दिखे आशुतोष गोवारिकर
Cannes Film Festival 2026: कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में आलिया भट्ट भी पहुंची हैं। बीते दिन उन्होंने पीच कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वहीं, आज वे साड़ी में नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल 12 मई से 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। आलिया भट्ट भी वहां पहुंची हैं और अपने लुक से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका एक और लुक सामने आया है। वे भारत पवेलियन के उद्घाटन इवेंट पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ एक्टर-डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी दिखे। आलिया भट्ट ने आइवरी साड़ी में इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
मैचिंग बिंदी और हाथफूल ने लगाए चार चांद
आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हर लुक में भारतीय संस्कृति का टच देने की कोशिश कर रही हैं। बीते दिन पीच कलर के गाउन के साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी किया। वहीं, आज उन्होंने साड़ी पहनी है। इसके साथ माथे पर छोटी सी मैचिंग बिंदी ने उनके लुक को निखार दिया है। वहीं, हाथों में हाथफूल भी अलग ही दमक रहे हैं।
नोज रिंग ने दी क्वीन वाइब
आलिया भट्ट ने साड़ी के साथ बहुत तड़क-भड़क वाला मेकअप नहीं किया है। न ही हैवी ज्वैलरी पहनी है। मगर, उनका यह सिंपल लुक देसी छाप छोड़ रहा है। नोज रिंग उन्हें क्वीन वाइब दे रही है। ब्लाउज के डिजाइन ने थोड़ा मॉडर्न टच दिया है। यह पारंपरिक ब्लाउज के बजाय कोटीनुमा ब्लाउज है।
विंटेज छतरी थामे भारत पवेलियन पहुंचीं आलिया
आलिया भट्ट भारत पवेलियन पहुंचीं और उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और उसका क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया एक विंटेज-स्टाइल छतरी थामे हुए पवेलियन की ओर बढ़ीं। उनके इस लुक में पुराने जमाने का आकर्षण साफ दिखा।
#AliaBhatt in another beautiful look for Bharat Pavilion at #CannesFilmFestival! 💕#Cannes2026 #FilmfareFashion pic.twitter.com/THrOk2rfog
— Filmfare (@filmfare) May 13, 2026
रेड कार्पेट लुक में भी छाईं आलिया
बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन यानी कल मंगलवार को आलिया ने पीच कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई। वे अपना दुपट्टा लहराती हुई पोज देती दिखीं। उनका यह रेड कार्पेट ड्रेस डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था। वहीं, इससे पहले उन्हें एक मल्टीकलर शेड वाले गाउन में देखा गया था, जिसमें वे किसी परी जैसी लग रही थीं।