फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina Roasts Varun Dhawan At The Gym Saying Song Like This Wont Work Video Goes Viral

जिम में समय रैना ने वरुण धवन को किया रोस्ट, कहा- ‘ऐसे नहीं चलेगा यार गाना’; जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 13 May 2026 05:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 13 May 2026 05:33 PM IST
सार

Samay Raina and Varun Dhawan: हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉमेडियन समय रैना का रिएक्शन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Samay Raina Roasts Varun Dhawan At The Gym Saying Song Like This Wont Work Video Goes Viral
वरुण धवन और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर फिल्म के गानों का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन

ऐसे नहीं चलेगा गाना यार
हाल ही में वरुण धवन ने कॉमेडियन समय रैना के साथ जिम से एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म का गाना ‘वाओ’ गाते नजर आते हैं। इसी बीच समय रैना आए, और बीच में टोकते हुए कहा, ‘ऐसे नहीं चलेगा गाना यार।’ इस पर वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘क्यों? अच्छा मुझे लगा चल जाता है यार।’

विज्ञापन

अच्छा गाना बनाओ, अपने आप चलेगा
इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत शुरू हो जाती है। इसके बाद समय ने कहा- ‘अच्छा गाना बनाओ, अपने आप चलेगा यार।’ वरुण भी पूरी तरह मजाक के मूड में नजर आए और हंसते हुए बोले, ‘शिट यार, मुझे लगा चल ही जाता ऐसे।’ वीडियो के आखिर में समय रैना सिर्फ ‘वाओ’ कहते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन की नई फिल्म के बारे में 
फिल्म की बात करें तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टाइटल साल 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के सुपरहिट गाने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से लिया गया है। उस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंं- जैकी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई; कहा- ‘पर्सनल हो गई…’

फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed