सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh Breaks Silence On Jackies Situationship Remark Says It Got Personal

जैकी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई; कहा- ‘पर्सनल हो गई…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 13 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Rakul Preet and Jackky Bhagnani: हाल ही में रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी का एक बयान वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने मजाक में अपनी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहा था। अब इस पूरे मामले पर रकुल ने खुलकर बात की है।

Rakul Preet Singh Breaks Silence On Jackies Situationship Remark Says It Got Personal
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उनकी शादी और रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में रकुल के पति जैकी ने अपनी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहा था। अब इस मामले पर रकुल ने खुलकर चर्चा की है। 

Trending Videos

बात थोड़ी ज्यादा बढ़ गई और पर्सनल हो गई
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में रकुल ने कहा कि वह और जैकी सिर्फ मजाक कर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उस बात को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों ने सिर्फ एक लाइन पकड़ ली और पूरे इंटरव्यू का मतलब बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकुल ने कहा, ‘हम दोनों उस वक्त हंस रहे थे। लेकिन बाद में बात थोड़ी ज्यादा बढ़ गई और पर्सनल हो गई। लोग हमारी जिंदगी को नहीं जानते। सिर्फ एक शब्द और एक लाइन को लेकर हेडलाइंस बना दी गईं।’

Rakul Preet Singh Breaks Silence On Jackies Situationship Remark Says It Got Personal
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जैकी ने वह बात किसी और जगह नहीं कही थी, बल्कि दोनों साथ बैठे हुए रिश्तों पर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मजाक में वह शब्द इस्तेमाल किया था। रकुल ने कहा, ‘गलतियां हो जाती हैं, ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।’

Rakul Preet Singh Breaks Silence On Jackies Situationship Remark Says It Got Personal
जैकी भगनानी - फोटो : पीटीआई

जैकी ने क्या कहा था?
दरअसल, वायरल क्लिप में जैकी कहते नजर आए थे, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। हां, हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं क्योंकि हमारी शादी हुई है। सबसे अच्छी बात ये है कि मैं उनसे हर बात शेयर कर सकता हूं।’

ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘ये तो बच्ची है’, खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने से पहले रुहानिका धवन बोलीं- लोगों की सोच बदलनी है

इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। कुछ लोगों ने तो यहां तक अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं चल रहा।

Rakul Preet Singh Breaks Silence On Jackies Situationship Remark Says It Got Personal
रकुलप्रीत, जैकी भगनानी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब हुई थी रकुल और जैकी की शादी?
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed