फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt REACTS to Trolls Shaming Mom to be Deepika Padukone Baby Bump fake Post Goes Viral on social media

Alia Bhatt: दीपिका के बेबी बंप को बताया नकली, आलिया ने दी प्रतिक्रिया, सपोर्ट में उतरीं अभिनेत्रियां

Thu, 23 May 2024 11:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 23 May 2024 11:38 AM IST
सार

जब से दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट पर की है, तभी से लगातार अभिनेत्री को लेकर नाकारत्मक बातें सोशल मीडिया पर आ रही हैं। इस बात को लेकर अब दीपिका के सपोर्ट में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और बाकी अभिनेत्रियां उनके सपोर्ट में उतरी हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt REACTS to Trolls Shaming Mom to be Deepika Padukone Baby Bump fake Post Goes Viral on social media
आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण-पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका और रणवीर सिंह का यह पहला बेबी है, जिसका जन्म सितंबर में होगा। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी सिक्योरिटी को लेकर अब आलिया भट्ट के अलावा पूजा भट्ट और बाकी अभिनेत्रियों ने भी आवाज उठाई है।
विज्ञापन


दीपिका के बेबी बंप को बताया नकली
दीपिका और रणवीर जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा 29 फरवरी को की थी, तभी से अभिनेत्री सुर्खियों में बनी हुई हैं। 20 मई 2024 को मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में दीपिका ने भी वोट देकर अपना देश के प्रति फर्ज पूरा किया। जब दीपिका वोटिंग के ली गई थीं तो उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया। ऐसे में कुछ नेटिजन्स ने दीपिका को ट्रोल किया, जिन्होंने उनके (दीपिका) शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और उनके बेबी बंप को नकली भी बताया। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर चल रही दीपिका की ट्रोलिंग को लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन


दीपिका के सोपर्ट में उतरीं पत्रकार
दीपिका के सपोर्ट में पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ''प्रिय सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उन्होंने (दीपिका) कभी भी अपने शरीर और अपनी प्रेगनेंसी को लेकर किसी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मांगी है। किसी को भी इसकी इजाजत नहीं है कि वह किसी की जिंदगी के बारें में किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया दे। इसे रोकें, और अच्छे से व्यवहाक करें।''
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका के सपोर्ट में उतरीं अभिनेत्रियां
दीपिका के स्पोर्ट में पत्रकार के इस पोस्ट के बाद आलिया भट्ट ने तुरंत ही इस पोस्ट को लाइक किया। आलिया के अलावा उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया की मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक किया है। दीपिका के फैंस आलिया के इस स्पोर्ट के लिए अब उनकी (आलिया) सोशल मीडिया पर तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दीपिका के फैंस अब आलिया के इस सहयोग और सहानुभूति के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आलिया को मिली नफरत के बाद, मैं देख सकता हूं कि वह दीपिका के साथ सहानुभूति रखती हैं (हर कोई सहानुभूति रखता है लेकिन आलिया भी इन चीजों से गुजरी हैं, इसलिए मैं इससे सहमत हूं)।" एक और फैन ने लिखा, "हां, यही समय है जब उन्हें (दीपिका) सपोर्ट करने की जरूरत है, यह इतना निजी मामला है।'' उम्मीद है कि बच्चा, मां (दीपिका) और पिता (रणवीर सिंह) सभी ठीक हैं और अपनी जिंदगी के हर पल का आनंद ले रहे हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed