फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony

चूड़ा सेरेमनी पर भाई अर्जुन कपूर के गले लगकर रोईं अंशुला; जान्हवी ने सजाए हाथों में कलीरे, देखिए तस्वीरें

Sun, 05 Jul 2026 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jul 2026 07:08 PM IST
सार

Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल 06 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगी। उनके विवाह पूर्व की रस्में चल रही हैं। बीती रात मेहंदी के साथ ही, चूड़ा सेरेमनी की रस्म भी संपन्न हुई। देखिए अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की इनसाइड फोटोज।

विज्ञापन
All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@anshulakapoor

विस्तार

बोनी कपूर की बड़ी बिटिया अंशुला कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। कल सोमवार को वे अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाएंगे। इस वक्त कपूर फैमिली में अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। बीती रात मेहंदी सेरेमनी हुई, जहां कपूर परिवार के सदस्यों के अलावा ओरी, शबाना आजमी और वरुण धवन सहित कई सेलेब्स भी पहुंचे। फिर, चूड़ा और कलीरे सेरेमनी भी हुई। अंशुला ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

चूड़ा सेरेमनी में अंशुला ने पहना ग्रीन सूट
अंशुला कपूर की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले घर के बड़ों ने अंशुला को आशीर्वाद दिया। अंशुला ने अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान ग्रीन कलर का सूट पहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने बांधे कलीरे
छोटी बहन जान्हवी कपूर ने अंशुला की कलाई पर कलीरे बांधे। अंशुला की मेहंदी सेरेमनी की पूरी तैयारी जान्हवी और खुशी ने की थी। इस दौरान उन्होंने अंशुला को खास सरप्राइज दिया।

विज्ञापन

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला कपूर-अर्जुन कपूर-खुशी - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर के गले मिलकर रोईं अंशुला
बहन की चूड़ा सेरेमनी के दौरान अर्जुन कपूर ने भी रस्म निभाई और छोटी बहन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अंशुला भाई के गले लगकर रोने लगीं। बता दें कि अंशुला और अर्जुन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। मां मोना शौरी के निधन के बाद अर्जुन ने अपनी बहन का एक अभिभावक की तरह ख्याल रखा है। ऐसे में बहन की शादी और विदाई उनके लिए भावुक पल है।

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुला की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी में उनके चाचा अनिल कपूर, संजय कपूर के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। बहन की शादी की खुशी अर्जुन कपूर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला कपूर-बोनी कपूर-अर्जुन-खुशी जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम

खुशी के मौके पर कपूर परिवार साथ में पोज देता नजर आया। बोनी कपूर ने अपने चारों बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। बता दें कि अर्जुन और अंशुला, बोनी कपूर और मोना शौरी के बच्चे हैं। वहीं, खुशी और जान्हवी श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां हैं।

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुला की चूड़ा सेरेमनी के बाद कलीरे बांधने की रस्म हुई। इसके बाद अंशुला ने अपने अपने दोस्तों और भाई-बहनों पर कलीरे गिराए। इस दौरान ओरी भी मौजूद रहे। यह पल काफी खुशनुमा बन गया। बता दें कि दुल्हन अपने अविवाहित बहन-भाईयों पर कलीरे गिराती है। ऐसा माना जाता है कि जिसके ऊपर कलीरे गिरे, उसकी शादी जल्दी होगी।

All inside photos from Anshula Kapoor Rohan Thakkar Pre wedding celebrations Chooda and Kalire ceremony
अंशुला की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुला की मेहंदी सेरेमनी में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी पहुंचीं। उनके अलावा एक्टर वरुण धवन ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed