Spider-Man Films: भारतीय दर्शकों को मिला बड़ा तोहफा, नवंबर में री-रिलीज होंगी स्पाइडर-मैन की सभी फिल्में
Spider Man Films Re-Release In India: स्पाइडर मैन सीरीज की सभी फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में एक बार फिर दस्तक देने जा रही हैं। यह सिलसिला इसी साल नवंबर से शुरू होगा।
विस्तार
पिछले काफी वक्त से पुरानी भारतीय फिल्मों की री-रिलीज का सिलसिला जारी है। कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में फिर से थिएटर्स में रिलीज हुईं। मगर, अब भारतीय फिल्मों से अलग भारतीय दर्शक स्पाइडर-मैन सीरीज की सभी फिल्मों का अनुभव भी सिनेमाघरों में ले सकेंगे। सोनी पिक्चर्स ने स्पाइडर मैन की सभी फिल्मों की री-रिलीज का फैसला लिया है।
नवंबर से दिसंबर तक चलेगा सिलसिला
स्पाइडर मैन की फिल्मों के भारतीय थिएटर्स में री-रिलीज का सिलसिला इस साल नवबंर से शुरू होगा और दिसंबर तक चलेगा। सोनी पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'पुरानी यादों में खो जाइए। इस नवंबर और दिसंबर में भारतीय सिनेमाघरों में स्पाइडर-मैन की सभी फिल्में फिर से रिलीज हो रही हैं। धमाकेदार एक्शन, खलनायकों और यादगार पलों को एक बार फिर से जीएं।
14 नवंबर से शुरू होगी री-रिलीज
स्पाइडर-मैन फिल्मों की रिलीज डेट का जिक्र भी किया गया है। दोबारा रिलीज 14 नवंबर को बाल दिवस से शुरू होगी। इस दिन स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-मैन 2 और स्पाइडर-मैन 3 रिलीज होंगी। इसके बाद 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2' 21 नवंबर को रिलीज होंगी। इसके बाद 28 नवंबर और फिर 05 दिसंबर को भी इस सीरीज की फिल्में भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
Dolly Singh: ‘ये दांत थोड़े ठीक करा लो’, डॉली ने बताया शक्ल-सूरत के चलते फिल्मों में नहीं मिलता है काम
फिल्मों को दोबारा रिलीज करना दर्शकों के प्रति सम्मान का तरीका
सोनी पिक्चर्स के महाप्रबंधक और प्रमुख शोनी पंजिकरण ने फिल्मों की री-रिलीज पर कहा, 'स्पाइडर-मैन दुनिया के सबसे स्थाई और प्रेरणादायक किरदारों में से एक है। इस सीरीज की सभी फिल्मों को भारतीय सिनेमाघरों में वापस लाना उन फैंस को सम्मान देने का एक तरीका है, जिन्होंने दशकों से इन फिल्मों को प्यार दिया है। स्पाइडर-मैन सीरीज की फिल्मों की री-रिलीज पर दर्शक भी उत्साहित हैं।
