फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amazon Prime confirmed Varun Dhawan and Samantha Ruth Prabhu Citadel Honey Bunny release date

Citadel Honey Bunny: इस दिन प्रीमियर होगी 'सिटाडेल: हनी बन्नी', जारी हुआ वरुण-सामंथा की सीरीज का नया पोस्टर

Mon, 14 Oct 2024 03:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन के अभिनय वाली एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। सीरीज के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर साझा कर इस पर जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Amazon Prime confirmed Varun Dhawan and Samantha Ruth Prabhu Citadel Honey Bunny release date
'सिटाडेल: हनी बन्नी' - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

विस्तार

वरुण धवन और सामंधा रुथ प्रभु की आगामी सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है, 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। दोनों अपनी आगामी सीरीज में जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए बताया गया था कि इसका ट्रेलर 15 अक्तूबर को रिलीज होगा, अब सीरीज के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 

विज्ञापन


इस दिन से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी सीरीज 
सोमवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए सीरीज के रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। प्राइम वीडियो ने एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें मुख्य कलाकार काले रंग की पोशाक में, बंदूकों से लैस दुश्मनों से भिड़ने के लिए तैयार हैं। एक्शन से भरपूर होने का वादा करने वाली यह सीरीज 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह हाई-ऑक्टेन थ्रिलर कैसे सामने आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



Do Patti Trailer: सीता और गीता जैसा है 'दो पत्ती' का मामला, दो बहनों की 'महाभारत' में उलझीं काजोल
राज और डीके ने किया है निर्देशन
सिटाडेल यूनिवर्स में स्थित यह सीरीज इसका भारतीय संस्करण है। राज और डीके की मशहूर जोड़ी द्वारा निर्देशित इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वैश्विक सिटाडेल ब्रह्मांड का हिस्सा है जिसमें रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास अभिनीत सीजन भी शामिल है, जिसके काफी सराहना भी मिली है। अब इसके भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु दुश्मनों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। 
Vidya Balan: दो और दो प्यार से लेकर कहानी 2 तक, जानें कितनी सफल रहीं विद्या बालन की पिछली पांच फिल्में
सामंथा को नहीं था यकीन कि वह ऐसा कुछ कर पाएंगी
बताते चलें कि निर्माताओं ने कुछ समय पहले 'सिटाडेल: हनी बनी' का टीजर जारी किया था। इस के वीडियो क्लिप में वरुण और सामंथा को हार्डकोर एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाया गया है। सीरीज के बारे में बात करते हुए, सामंथा ने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करूंगी, लेकिन आज मेरे लिए, इस इवेंट में होना एक जीत है, क्योंकि, आखिरी पल तक, मुझे नहीं लगा था कि मैं यह कर सकती हूं। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें नहीं लगा था कि वह इसका हिस्सा बन पाएंगी।"
पिछले दस वर्षों में दिवाली पर टकरा चुकी हैं बड़े सितारों की ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed