फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameen Sayani Passed Away: जब अमीन सयानी ने अमिताभ बच्चन को कर दिया था रिजेक्ट, खुद सुनाया था ये किस्सा

Wed, 21 Feb 2024 10:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Feb 2024 10:51 AM IST
सार

अमीन सयानी, प्रतिष्ठित रेडियो प्रस्तोता लोकप्रिय शो "बिनाका गीत माला" का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

विज्ञापन
Iconic Radio Announcer Ameen Sayani Passed Away at The Age of 91 Popular Show Binaca Geet Mala News
अमीन सयानी, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

जाने माने रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी नहीं रहे। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। उन्हें रेडियो सीलोन और बिनाका गीतमाला के प्रस्तोता के तौर पर जाना जाता था। रेडियो की दुनिया को जानने वाले अमीन सयानी की आवाज को बखूबी पहचानते हैं। आइए उनसे जुड़ा एक किस्सा जानते हैं, जिसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रिजेक्ट कर दिया था।

Iconic Radio Announcer Ameen Sayani Passed Away at The Age of 91 Popular Show Binaca Geet Mala News
अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया

उस दौर में श्रोताओं को गीतमाला का इंतजार रहता था। रेडियो पर फिल्मी गीतों के कई कार्यक्रम आते थे, लेकिन अमीन सयानी के गीतमाला कार्यक्रम जैसी प्रस्तुति किसी और रेडियो कार्यक्रम की नहीं थी। उनका अंदाज एकदम अलग था। गीतों को माला में पिरोने का उनका तरीका कुछ और था। उस दौर के तमाम गायकों, गीतकारों, संगीतकारों से साक्षात्कार लेने का उनका अंदाज भी श्रोताओं को बेहद पसंद आता था। 'आल इंडिया रेडियो' में उनका काफी दबदबा हुआ करता था। 

Iconic Radio Announcer Ameen Sayani Passed Away at The Age of 91 Popular Show Binaca Geet Mala News
अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी को आल इंडिया रेडियो में रखने या निकालने का निर्णय भी अमीन सयानी की सलाह पर लिया जाता था। इसी कारण अमिताभ बच्चन का जॉब एप्लीकेशन भी उन्हीं के पास गया था। अमिताभ बच्चन उस समय अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे थे। उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाने से पहले रेडियो में अपना भविष्य बनाने की सोची और रेडियो प्रस्तोता बनने की चाह लिए 'आल इंडिया रेडियो' के स्टेशन जा पहुंचे। उस दौरान अमीन सयानी 'ऑल इंडिया रेडियो' के अनाउंसर हुआ करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Iconic Radio Announcer Ameen Sayani Passed Away at The Age of 91 Popular Show Binaca Geet Mala News
अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया

अमीन सयानी ने एक बातचीत में बताया था, '60 के दशक में मैं एक हफ्ते में 20 शोज किया करता था। इतना ही नहीं मैं रेडियो प्रोग्रामिंग के हर प्रक्रिया में शामिल था, इस वजह से मेरे पास बिल्कुल समय नहीं हुआ करता था। एक दिन एक लड़का, जो अब सदी के महानायक हैं, ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में बिना अपॉइंटमेंट ही ऑडिशन देने पहुंच गया। मैंने उनकी आवाज सुने बिना ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।'

विज्ञापन
Iconic Radio Announcer Ameen Sayani Passed Away at The Age of 91 Popular Show Binaca Geet Mala News
अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया

अमीन सयानी ने आगे बताया था, 'कुछ समय बाद मैंने अमिताभ की फिल्म 'आनंद' देखी, तब मुझे उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा और अपनी गलती का एहसास हुआ। आज, मुझे उस इनकार का खेद है। लेकिन, मुझे लगता है कि जो हुआ वह हम दोनों के लिए अच्छा था। सोचिए, अगर वो रेडियो की दुनिया में आ जाते तो मैं सड़कों पर होता और उन्हें रेडियो पर इतना काम मिलता कि भारतीय सिनेमा अपना सबसे बड़ा अभिनेता खो देता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed