फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan and abhishek bachchan visit madras cafe after watching india vs eng cricket match

Amitabh Bachchan: मैच देखने के बाद अमिताभ-अभिषेक पहुंचे मद्रास कैफे, जानें डिनर में क्या-क्या किया ऑर्डर

Tue, 04 Feb 2025 08:16 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 08:16 AM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंगलैंड के बीच हुए टी 20 मैच देखने के बाद मद्रास कैफे में डिनर किया। डिनर पर जाते हुए अभिनेता का वीडियो सामने आया है।  

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and abhishek bachchan visit madras cafe after watching india vs eng cricket match
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfare

विस्तार

हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का टी20 मैच देखने पहुंचे थे। शानदार मैच का लुत्फ उठाने के बाद वह 84 साल पुराने उडिपी स्टाइल के शाकाहारी रेस्तरां भी गए। अभिनेता ने यहां पर कई तरह की डिश का आनंद उठाया और अंत में कॉफी पी। कैफे जाते हुए अभिनेता का एक वीडियो भी ऑनलाईन सामने आया है, जिसमें बिग बी और अभिषेक कैफे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या ऑर्डर किया। 

विज्ञापन


क्या-क्या किया ऑर्डर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने इस मशहूर कैफे में कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दिग्गज अभिनेता ने बेन्ने डोसा, रागी डोसा, रवा डोसा, टुप्पा डोसा, दही मिसल, इडली विद मोलगापोडी, सेट डोसा और मेदु वड़ा ऑर्डर किया। इसके बाद उन्होंने फिल्टर कॉफी का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



यह खबर भी पढ़ें: Monday Box Office Report: 'स्काई फोर्स' का जलवा बरकरार, 'देवा'-'डाकू महाराज' सहित ऐसा रहा अन्य फिल्मों का हाल


ये दिग्गज भी जा चुके हैं मद्रास कैफ
अमिताभ बच्चन से पहले कई दिग्गज मद्रास कैफे जा चुके हैं। राज कपूर, धीरूभाई अंबानी, पी चिदंबरम जैसे मशहूर हस्तियां यहां नाश्ता कर चुके हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Grammy: पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई, बोले- 'यह बहुत सराहनीय है'


टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट कर जताई खुशी
बिग बी अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भारत बनाम इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। बिग बी ने लिखा, “धो डाला, नहीं-नहीं पछाड़ दिया, धोबी तलाओ में सीखा दिया अंग्रेजों को की क्रिकेट कैसे खेला जाता है।” इस के साथ उन्होंने अपनी और अभिषेक की मैच देखते हुए कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें अभिषेक मैच के दौरान अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed