फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Reading Ramcharitmanas before the release of Prabhas and Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD

Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं बिग बी, साझा की तस्वीर

Tue, 25 Jun 2024 11:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 25 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले वह रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reading Ramcharitmanas before the release of Prabhas and Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म अहम किरदार में नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बिग बी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह फिल्म की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं।  

विज्ञापन

बिग बी में साझा की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने सोमवार रात को अपने ब्लॉग पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने रामचरितमानस के पेज की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, 'हम युगों के बाद समय में हैं और युगों की आयु पर नियंत्रण होना शुरू हो रहा है। इसकी सिफारिश और अभ्यास सभी जगह किया जाता है। इसलिए जल्दी उठने वाले व्यक्ति का प्रभाव प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे परिणाम वापस आ जाएंगे।' 

विज्ञापन


Jaws: स्पीलबर्ग की 'जॉज' पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री, जियो के शार्क फेस्ट 2025 में 'जॉज @50' का होगा प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने समझाया पाठ का मतलब

उन्होंने इसमें उस पैरा का भी अर्थ जोड़ा और लिखा, 'ईश्वरत्व को जाने बिना, कोई विश्वास नहीं है। विश्वास के बिना कोई प्रेम नहीं है और प्रेम के बिना भक्ति कैसे हो सकती है। पानी की प्रतिबिंबित चिकनाई कभी शांत या स्थिर नहीं होती है। बिना गुरु के कोई शिक्षा नहीं हो सकती, बिना एकांत, शांति के क्या शिक्षा हो सकती है। वेद और पुराण कहते हैं कि हरि की प्रार्थना भक्ति के बिना क्या शांति और स्थिरता हो सकती है। क्या पानी में डूबे बिना नाव चल सकती है, क्या धरती के बिना पेड़ उग सकते हैं और ऐसे कई उदाहरण हैं।'


अश्वत्थामा के किरदार में दिखेंगे बिग बी

बिग बी ने आगे लिखा, 'सर्वशक्तिमान की उपस्थिति और प्रार्थनाओं को दर्शाने के लिए, जिसके बिना बहुत कुछ संभव नहीं है। मैं शांति और स्थिरता के लिए प्रार्थना करता हूं, जो कोई भी इसे सुनता है, उसे फल मिले।' अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  

Mira Rajput: शाहिद की पत्नी मीरा ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्दनाक किस्सा, बोलीं- मैं लगभग अपनी बेटी को..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed