Andaaz 2 Trailer: झेलना मुश्किल हुआ ‘अंदाज 2’ का 4 मिनट लंबा ट्रेलर, अक्षय की हिट फिल्म का नाम भुनाने की कोशिश
Andaaz 2 Trailer Release: ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को देखकर इसे झेलना भी मुश्किल लग रहा है। जानते हैं ट्रेलर में ऐसा क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2003 में आई अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्त की फिल्म ‘अंदाज’ तो आपको याद ही होगी। फिल्म उस समय सुपरहिट रही थी और फिल्म के गाने आज भी लोगों को याद है। अब फिल्म के लगभग 22 साल बाद मेकर्स ‘अंदाज 2’ लेकर आ रहे हैं। आज ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखकर जरूर ये नहीं लगता कि ये एक बॉलीवुड फिल्म है। ऐसा लगता है जैसे किसी लो बजट या किसी छोटी सी सीरीज का ट्रेलर मात्र हो। जानते हैं इस ट्रेलर में क्या कुछ दिखाया गया है।
ट्रेलर में नहीं है कुछ भी खास
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी में फिर से लव ट्रैंगल है। जिसमें एक लड़का है जो म्यूजिक में अपना करियर बनाना चाहता है। जिसके लिए वो काफी संघर्ष कर रहा है। फिर उसे एक बड़ी म्यूजिक कंपनी मौका देती है और वो उससे कंट्रैक्ट कराती है कि वो सिर्फ उसी के लिए संगीत बनाएगा। इस बीच उस लड़के को एक लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन तभी म्यूजिक कंपनी की मालकिन लड़की भी उस लड़के से प्यार कर बैठती है। फिर शुरू होती है लव ट्रैंगल की कहानी और वो ही सारा ड्रामा जो इससे पहले हम कई फिल्मों में देख भी चुके हैं। ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म में कुछ भी खास नहीं है। 4 मिनट 2 सेकंड का ये ट्रेलर बर्बादश्त करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में फिल्म को लेकर संदेह और भी बढ़ जाता है। ‘अंदाज 2’ 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
नजर आएंगे तीन नए कलाकार
‘अंदाज 2’ से आयुष कुमार, अकाइशा और नताशा फर्नांडीज बॉलीवुड में अपने कदम रख रहे हैं। तीनों की एक्टिंग ट्रेलर में कुछ खास नहीं लगी है और न ही देखने में भी ये तीनों ही नवोदित कलाकार अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता का मुकाबला कर पा रहे हैं। बेशक ‘अंदाज’ से प्रियंका और लारा ने भी बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। लेकिन अंदाज 2 में इन तीनों नए कलाकारों को देखकर ‘अंदाज’ वाला मजा नहीं आ रहा है। ऐसे में सवाल ये ही उठता है कि क्या मेकर्स सिर्फ अक्षय कुमार की एक हिट फिल्म का नाम इस्तेमाल करके लोगों को सिनेमाघरों तक खींचना चाहते हैं।
'अंदाज 2' का ट्रेलर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग ट्रेलर का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म का ट्रेलर न लगकर यूट्यूब की किसी सीरीज का ट्रेलर लग रहा है। तो वहीं कुछ लोगों ने इसके अंदाज 2 के नाम पर ही हैरानी जताई है। एक यूजर ने एक्टर्स की एक्टिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं और उन्हें ट्रोल किया है। कुछ ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को भोजपुरी की फिल्म का बताया है।
ट्रेलर देखकर एक ही सवाल- आखिर क्यों ?
जब मेकर्स ने ‘अंदाज 2’ की घोषणा की थी तो लोगों को लगा था कि मेकर्स फिर से ‘अंदाज’ जैसा ही कुछ लाने का प्रयास करेंगे। लेकिन आज का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इस फिल्म को आखिर बनाया ही क्यों गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि ये किसी फिल्म का ट्रेलर है। किसी बी ग्रेड फिल्म या फिर ‘सावधान इंडिया’ जैसी सिनेमैटोग्राफी ट्रेलर में नजर आती है। ट्रेलर में जो एक्शन दिखाया गया है वो जबरन का ठुंसा हुआ लगात है साथ ही ‘अंदाज’ के गाने आज भी आपको बजते सुनाई दे जाएंगे, लेकिन ‘अंदाज 2’ के ट्रेलर में 2 से 3 गाने सुनाई देते हैं, कोई भी अपना असर छोड़ते नहीं लगते।
साथ ही 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज करना भी कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल इस ट्रेलर को देखकर बार-बार मन में ये ही सवाल उठता है कि आखिर क्या जरूरत थी इस फिल्म को बनाने की? क्योंकि या तो ये फिल्म काफी पहले शूट हुई थी रिलीज अब हो रही है। या फिर शायद इस फिल्म के जरिए निर्देशक-निर्माता सुनील दर्शन सिर्फ कुछ पैसा निकालना चाहते हैं। क्योंकि अगर फिल्म का ट्रेलर है, जिसे झेलना मुश्किल हो रहा है, तो बेशक इस फिल्म के लिए लोगों का थिएटर जाना काफी मुश्किल ही लगता है।