Anupam Kher: मैं भाग्यशाली हूं…, अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को किया याद; ‘इमरजेंसी’ में बने हैं जगजीवन राम
Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने ‘इमरजेंसी’ में उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका निभाने वाले दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को याद किया। सतीश कौशिक और अनुपम खेर काफी अच्छे दोस्त थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के किरदार की सराहना करते हुए उन्हें याद किया। अभिनेता ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका के लिए सतीश कौशिक को याद किया। दरअसल, सतीश कौशिक ने कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में सतीश ने यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश कौशिक का वीडियो
अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह खुद को भाग्यशाली बता रहे हैं कि उन्हें जगजीवन राम का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने कंगना रनौत के निर्देशन कौशल की भी प्रशंसा की और उन्हें अभिनेताओं की निर्देशक कहा। वीडियो में अभिनेता सतीश कौशिक को जगजीवन राम के किरदार के लिए तैयार होते हुए भी दिखाया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Raat Akeli Hai 2: इंस्पेक्टर जटिल यादव के रूप में नए रहस्य की जांच करेंगे नवाजुद्दीन? जानिए पूरा मामला
जगजीवन राम की भूमिका के लिए खुद को भाग्यशाली मानते थे अभिनेता
वीडियो में दिवंगत अभिनेता ने कहा, "कभी-कभी एक अभिनेता के रूप में जब आपको किसी प्रसिद्ध व्यक्तित्व की भूमिका निभाने का अवसर दिया जाता है, तो दुविधा होती है कि भूमिका को कैसे निभाया जाए। क्या मुझे इसमें खुद को कुछ डालना चाहिए या दर्शकों ने उनके बारे में जो देखा या पढ़ा है, उसके अनुसार अभिनय करना चाहिए। मैं 'इमरजेंसी' में जगजीवन राम की भूमिका निभाने के लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं।”
यह भी पढ़ें: Daaku Maharaaj: 'मैंने आपकी मेहनत देखी है, यह रंग लाए', उर्वशी ने निर्देशक बॉबी कोली की तारीफ में पढ़े कसीदे
अनुपम खेर ने सतीश को किया याद
अपने दोस्त सतीश कौशिक को याद करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "मेरे मित्र सतीश कौशिक की विरासत का जश्न मना रहा हूं, क्योंकि वह इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम बने हैं। ऐतिहासिक भूमिका में एक महान अभिनेता उनकी प्रतिभा हमेशा के लिए प्रभाव छोड़ जाएगी।" अभिनेता सतीश कौशिक का पिछले साल 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यह पहली बार नहीं है जब अनुपम खेर ने अपने प्रिय मित्र को याद किया हो। कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।