फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sharma And Virat Kohli living in london to enjoy the life reveals madhuri husband

Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह

Sat, 26 Apr 2025 02:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Apr 2025 02:52 PM IST
सार

Anushka Sharma Virat Kohli In London: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। उनके लंदन जाने के पीछे बड़ी वजह है। इसके बारे में माधुरी के पति ने बताया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Anushka Sharma And Virat Kohli living in london to enjoy the life reveals madhuri husband
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma

विस्तार

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों लंदन में आराम से रह रहे हैं। वह यहां चमक-दमक और ग्लैमर से दूर हैं। दोनों साल 2024 में भारत से लंदन गए थे लेकिन वह काम के सिलसिले में भारत आते रहते हैं। अनुष्का और विराट लंदन क्यों गए थे, अब इसकी असल वजह सामने आई है। 

विज्ञापन


नेने ने किया खुलासा
हाल ही में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इस बात का खुलासा किया है। नेने एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसके पोडकास्ट में रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे। दोनों ने विराट कोहली की कामयाबी पर बात की। इसके बाद नेने ने विराट-अनुष्का के लंदन जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, सलमान के साथ किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma And Virat Kohli living in london to enjoy the life reveals madhuri husband
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

नेने ने अनुष्का से की बातचीत
बातचीत के दौरान नेने ने बताया कि एक बार उन्होंने अनुष्का शर्मा से बातचीत की थी। 'ये बहुत मजेदार थी। वह लोग (विराट-अनुष्का) लंदन जाने वाले थे क्योंकि वह यहां मजे नहीं कर पा रहे थे। इस बात के लिए हम उनकी तारीफ करते हैं। वह लोग जो भी करते हैं उससे लोगों का ध्यान उनकी तरफ जाता है। जबकि हम लोग अकेले अलग-थलक पड़ जाते हैं।'

नेने ने अपने रिश्ते के बारे में बताया
डॉ. नेने ने शोहरत के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की और बताया कि 'अनुष्का और विराट भी लंदन चले गए क्योंकि वे अपने बच्चों को सभी चमक-दमक से दूर पालना चाहते थे। मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं; मैं बिंदास हूं लेकिन वहां, मुश्किल हो जाती है। हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है। यह बुरा नहीं है लेकिन एक समय ऐसा आता है जब इससे परेशानी होने लगती है। लेकिन (अनुष्का और विराट) अच्छे लोग हैं। वे अपने बच्चों को सामान्य रूप से पालना चाहते हैं।'
Nawazuddin Siddiqui: हाथ पर काली पट्टी बांधे नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पहलगाम हमले पर भी दी प्रतिक्रिया

Anushka Sharma And Virat Kohli living in london to enjoy the life reveals madhuri husband
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram

विराट और अनुष्का का रिश्ता
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2013 में एक विज्ञापन शूट किया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2021 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम वामिका है। साल 2024 में दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम अकाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed