फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka sharma reaction video goes viral as virat kohli catch out

Anushka Sharma: विराट के आउट होने पर पत्नी अनुष्का ने ये क्या बोल दिया? वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 02 Mar 2025 06:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा अकसर अपने पति विराट कोहली के मैच देखने जाती हैं। आज जब विराट न्यूलैंड के खिलाफ मैच खेलने के दौरान कैच आउट हुए तो उनकी पत्नी अनुष्का ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Anushka sharma reaction video goes viral as virat kohli catch out
अनुष्का विराट - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी में एक्टिव हैं। विराट कोहली न्यूजीलैंड के साथ अपना 300वां वन डे मैच खेल रहे थे लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। वह शुरूआत में ही कैच आउट हो गए। ऐसे में उनकी पत्नी अुष्का शर्मा ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने दिया रिएक्शन
विराट कोहली जब मैदान पर बैटिंग कर रहे थे उस वक्त अनुष्का शर्मा पवेलियन में अपने देवर विकास कोहली के साथ बैठी हुई थीं। इसी बीच न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने डाइव मारकर विराट कोहली का कैच लपक लिया। इस जबरदस्त कैच के बाद विराट को पवेलियन लौटना पड़ा।
विराट का कैच लेने के बाद जहां ग्लेन बाहें फैलाकर जश्न मनाया वहीं विराट के आउट होने पर उनकी पत्नी अनुष्का ने रिएक्शन देते हुए 'ओह माई गॉड' कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास दिन पर खास नहीं कर सके विराट
अपने खास दिन पर विराट कोहली को 14 बॉल्स में महज 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। विराट कोहली अपनी क्रीज पर खड़े थे। विराट का इस तरह से आउट होना फैंस के गले नहीं उतरा।

यह खबर भी पढ़ें: RC16: जान्हवी कपूर और राम चरण ‘आरसी 16’ के अगले शेड्यूल के लिये तैयार! इस शहर में कर सकते हैं शूटिंग
 
विज्ञापन

विराट कोहली ने किया कमाल
अपने 300 वनडे में विराट कोहली ने 58 की औसत से 14096 रन बनाए। इस स्कोर में 51 शतक और 73 अर्धशकत शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 183 रनों का स्कोर बनाया। 

यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ
 

Anushka sharma reaction video goes viral as virat kohli catch out
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का शर्मा के बारे में
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'बदमाश कंपनी', 'बैंड बाजा बारात' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया। 

विराट से अनुष्का की शादी
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत किया। उनके दूसरे बच्चे अकाय की पैदाइश 15 फरवरी 2024 को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed