फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sharma said I don't think I can teach anything to my daughter we should accept our mistakes

Anushka Sharma: अनुष्का बोलीं- मुझे नहीं लगता कि बेटी को कुछ सिखा सकती हूं, अपनी गलतियों को स्वीकारना चाहिए

Thu, 05 Sep 2024 09:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 09:09 AM IST
सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई लौटने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने अच्छे माता-पिता होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अच्छे माता-पिता बनने का बहुत दबाव रहता है। 
 

विज्ञापन
Anushka Sharma said I don't think I can teach anything to my daughter we should accept our mistakes
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद मुंबई लौट आई हैं। मुंबई आते ही उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अच्छे माता-पिता होने के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बच्चों का भी जिक्र किया। मालूम हो कि अनुष्का छह साल से अभिनय से दूर हैं। उन्हें पिछली बार साल 2018 में 'जीरो' फिल्म में देखा गया था। हालांकि, 2022 में 'कला' फिल्म में उनकी छोटी सी झलक देखने को मिली थी। वो आने वाले दिनों में 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करेंगी, जो क्रिकेटर झूलन गोवस्वामी की बायोपिक है।

विज्ञापन


Mahesh Babu: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बारिश से बुरे हालात, मदद के लिए आगे आए महेश बाबू, दान किए इतने करोड़
विज्ञापन


अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेना चाहिए
अनुष्का शर्मा ने कहा कि माता-पिता के तौर पर अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अच्छे माता-पिता नहीं हैं और ऐसा बनने का बहुत दबाव रहता है। यह बात अनुष्का ने स्लर्प फार्म द्वारा आयोजित यस मॉम्स एंड डैड्स नाम के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने के लिए उदाहरण पेश करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दो बच्चों- वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Reema Kagti: विदेश में धमाल मचाएगी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

मुझे नहीं लगता कि अपनी बेटी को कुछ सिखा सकती हूं
अनुष्का ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो अपनी बेटी को कुछ सिखा सकती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हम अपनी जिंदगी में, जो कुछ भी हमारे पास है उसके लिए आभारी हैं? या क्या हम अपनी जिंदगी में दूसरों के लिए कृतज्ञता दिखा रहे हैं? अनुष्का ने कहा कि बच्चों को कृतज्ञता सीखाने के लिए, उन्हें अपने माता-पिता को आभारी होते हुए देखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप चीजों को लेकर आभारी होंगे तो आपका बच्चा भी आपके नक्शेकदम पर चलेगा।



Salim Javed Separation: इन फिल्मों में शबाना व हेलेन के नामों पर हुआ एतराज, और टूट गई सलीम-जावेद की हिट जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed