फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Rapal Reached to Mahakaleshwar Mandir Preity zinta seva in

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे अर्जुन रामपाल, प्रीति जिंटा ने की श्री हरमंदिर साहिब में सेवा; कहा- बुलावा आया है

Sun, 10 May 2026 02:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 10 May 2026 02:52 PM IST
सार

Arjun Rampal And Preity Zinta Reached To Religious Place: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर पहुंचे हैं। दोनों कलाकारों ने बताया है कि उनका बुलावा आया था इसलिए वह धार्मिक स्थल पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Arjun Rapal Reached to Mahakaleshwar Mandir Preity zinta seva in
अर्जुन रामपाल, प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की सुबह की भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की। इसी तरह से प्रीति जिंटा श्री हरमंदिर साहिब गईं, जहां उन्होंने सेवा की और आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की सफलता के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


अर्जुन का आया था बुलावा
एएनआई से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'यह एक दैवीय बुलावा है, जो मुझे यहां खींच लाया है। मैंने सभी की शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की।' सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने 'मदर्स डे' के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'धन्य महसूस कर रहा हूं, हैप्पी संडे, हैप्पी मदर्स डे, दुनिया भर की सभी मांओं के लिए प्रार्थना की है।'

विज्ञापन

Arjun Rapal Reached to Mahakaleshwar Mandir Preity zinta seva in
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रामपाल ने अपनी इस यात्रा के कुछ पल सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। उन्होंने एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह पारंपरिक केसरिया और गहरे लाल रंग का कपड़ा पहना है। इस पर वैदिक मंत्र लिखे हुए थे।

श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं प्रीति
इस बीच प्रीति जिंटा रविवार को श्री हरमंदिर साहिब गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अमृतसर में मौजूद इस तीर्थस्थल पर पीले रंग का सूट पहनकर और सिर ढककर पहुंचीं।

Mother's Day: माधुरी दीक्षित ने किया विश, सनी देओल ने मां को लगाया गले; ममता के प्यार में डूबे ये सेलेब्


क्या बोली प्रीति
यहां प्रीति ने मीडिया से कहा 'बस बाबा जी ने बुलाया तो मैं आ गई। पंजाबी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि वे सभी मैच जीतेंगे। हमें बहुत प्यार मिल रहा है।'
विज्ञापन

Arjun Rapal Reached to Mahakaleshwar Mandir Preity zinta seva in
प्रीति जिंटा - फोटो : एएनआई
प्रीति का वर्कफ्रंट
इस बीच, काम की बात करें तो प्रीति जिंटा अगली बार 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अर्जुन रामपाल का  वर्कफ्रंट
अर्जुन रामपाल हाल ही में फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed