{"_id":"6984d00b1e7a893c800606e7","slug":"ayushmann-khurrana-movie-pati-patni-aur-woh-2-release-date-postponed-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यों टल गई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट? मेकर्स ने बताई बड़ी वजह; जल्द करेंगे नई तारीख का एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्यों टल गई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट? मेकर्स ने बताई बड़ी वजह; जल्द करेंगे नई तारीख का एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Pati Patni Aur Woh 2: 2025 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ से सबका दिल जीतने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना अब नई ड्रामा मूवी में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना ‘पति, पत्नी और वो दो’ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। लेकिन मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
आयुष्मान खुराना ने अपने बॉलीवुड करियर में कई हिट फिल्में की हैं। इन फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए हैं। पिछले साल रिलीज हुई ‘थामा’ से भी एक्टर ने लोगों का दिल जीता। अब आयुष्मान ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से भरी मूवी के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है ‘पति, पत्नी और वो दो।’ यह फिल्म 2019 में आई ‘पति, पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम किरदार में थे।
4 मार्च को होनी थी रिलीज
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘पति, पत्नी और वो दो’ पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब यह 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मूवी का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा इसका एक गाना शूट होना बाकी है।
Trending Videos

सारा अली खान, वामिका गब्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए पोस्टपोन हुई फिल्म
मेकर्स का कहना है कि उन्होंने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और वे जल्दबाजी में कुछ खराब नहीं करना चाहते। वे चाहते हैं कि वे सभी काम पूरे करने के बाद ही मूवी को रिलीज करें। ताकि लोगों के एंटरटेनमेंट में कोई कमी न हो। इसलिए उन्होंने मूवी की रिलीज डेट टाल दी है। जल्द ही मूवी की नई रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा।

Jiya Shankar: कौन हैं जिया शंकर? क्या एल्विश यादव से कर ली सगाई? बिग बॉस ओटीटी में हुई थी दोनों की मुलाकात
ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का मिलेगा तड़का
‘पति, पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। मूवी आपको प्रजापति पांडे की दुनिया में लेकर जाएगी। इस कहानी में आपको ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
‘पति पत्नी और वो’ का है सीक्वल
2019 में मुदस्सर अजीज ने ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म बनाई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और 86.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस मूवी की सफलता के बाद अब फैंस को ‘पति, पत्नी और वो दो’ मूवी से भी काफी उम्मीदें हैं।