Varun Dhawan-Atlee: लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे वरुण धवन और एटली कुमार, लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी के उत्सव के बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और निर्देशक एटली कुमार मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे, जहां दोनों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस उत्सव को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। सलमान, शाहरुख, कार्तिक आर्यन आदि कई सितारों ने अपने घर पर इस साल भी बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की है। हाल में ही बॉलीवुड के जाने-पहचाने अभिनेता वरुण धवन भी इस उत्सव को मनाने के लिए मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ फिल्म जवान के निर्देशक एटली कुमार भी मौजूद थे।
'बेबी जॉन' से जुड़े हैं वरुण और एटली
अभिनेता और निर्देशक की ये जोड़ी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। इस दौरान वरुण धवन सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आए। वहीं, एटली ने सफेद पारंपरिक पोशाक पहना हुआ था। वरुण धवन और एटली की फिल्म बेबी जॉन इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने की जया की तारीफ, कहा- परिवार के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की
एटली की पिछली फिल्म जवान हुई थी ब्लॉकबस्टर
वरुण धवन और एटली की यह फिल्म पहले इस साल की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिर इसे दिसंबर 2024 तक के लिए टाल दिया गया। बताते चलें कि एटली कुमार साउथ के बड़े निर्देशक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्माता जुड़े हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जवान' पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुई थी।
Sohail Khan: सीमा सजदेह से तलाक के बाद सोहेल की जिंदगी में प्यार की एंट्री? मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अभिनेता
कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं वरुण
बात करें वरुण धवन के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' में कैमियो करते नजर आए हैं। इसके बाद वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी रुपांतरण में भी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा हाल में ही उन्होंने 'बॉर्डर 2' की भी घोषणा की है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके पास पिता डेविड धवन की भी एक फिल्म है।
600 करोड़ क्लब में छलांग लगाने को तैयार स्त्री 2, मंडे टेस्ट में ऐसा रहा 'गोट' का हाल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.