{"_id":"664ad57d742164221a0c4bec","slug":"baby-john-actor-varun-dhawan-and-kabhi-khushi-kabhie-gham-laddoo-fame-actor-kavish-majumdar-are-friends-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun-Kavish: वरुण धवन के दोस्त हैं 'कभी खुशी कभी गम' के 'लड्डू', ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun-Kavish: वरुण धवन के दोस्त हैं 'कभी खुशी कभी गम' के 'लड्डू', ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती
Mon, 20 May 2024 10:16 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 10:16 AM IST
सार
'कभी खुशी कभी गम' में ऋतिक के बचपन का किरदार निभाने वाले काविश मजूमदार और वरुण धवन एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है।
विज्ञापन
वरुण धवन और काविश मजूमदार
- फोटो : इंस्टाग्राम- वरुण/काविश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' एक ऐसी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म 14 दिसंबर, 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अभिनय किया था। इनके अलावा दो बाल कलाकारों ने भी काम किया था, जिन्होंने ऋतिक रोशन और करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। दोनों बच्चों के अभिनय को लोगों ने पसंद किया था। ऋतिक रोशन के किरदार को काविश मजूमदार ने अदा किया था।
विज्ञापन
Pradeep Rawat: 'कोयला' के समय खूब धूम्रपान करते थे शाहरुख, ऋतिक पहुंचाते थे स्क्रिप्ट, प्रदीप रावत का खुलासा
विज्ञापन
अब पहचान में नहीं आते काविश
'कभी खुशी कभी गम' में ऋतिक के किरदार के बचपन का नाम 'लड्डू' था। काविश मजूमदार ने इसे बखूबी निभाया था। दिसंबर में फिल्म को 23 साल पूरे हो जाएंगे। फिल्म के 'लड्डू' अब पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्हें पहचानना भी मुश्किल भरा काम है। आपको बता दें कि इसी फिल्म से उन्होंने अपना डेब्यू किया था। वो वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी अभिनय कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के पुराने दोस्त भी हैं।
विज्ञापन
Salim Khan: सलमान की शादी और करियर पर सच साबित हुई पिता की भविष्यवाणी, विवेक ओबेरॉय से झगड़े पर कहा था यह
कॉलेज में हुई थी दोस्ती
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में दोनों ने अपनी दोस्ती को लेकर काफी कुछ कहा। वरुण ने बताया कि उनकी दोस्ती होने में मुंबई में हुए एक नाटक की भूमिका थी। दोनों करीब 12 साल के थे। काविश पृथ्वी थिएटर में एक नाटक में अभिनय कर रहे थे और वरुण अपने एक दोस्त के साथ उसे देखने आए थे। वरुण को काविश अच्छे लगे थे। हालांकि, दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। फिर आया साल 2003। एचआर कॉलेज में वरुण धवन और काविश की मुलाकात हो गई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए।
Jr NTR Birthday: 'रामायणम' से लेकर 'देवरा' तक फिल्म दर फिल्म निखरे हैं जूनियर एनटीआर, कायम है आज भी जलवा