फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Battle Over 8 Hour Shift: Major Difference in Deepika Padukone and dhurandhar star Ranveer Singh Working Style

क्या आठ घंटे की शिफ्ट मामले में अलग-अलग है दीपिका और रणवीर सिंह की राय? 'धुरंधर' एक्टर ने कही थी ये बात

Sat, 18 Apr 2026 11:35 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 18 Apr 2026 11:35 AM IST
सार

Battle Over 8 Hour Shift: इंडस्ट्री में आठ घंटे शिफ्ट को लेकर बहस जारी है। अलग-अलग सितारे इस पर अलग-अलग राय रख रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। वहीं, उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह इस मामले में अलग राय रखते हैं। 

विज्ञापन
Battle Over 8 Hour Shift: Major Difference in Deepika Padukone and dhurandhar star Ranveer Singh Working Style
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बिटिया दुआ के माता-पिता हैं। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इस बात से असहमति बनने पर उन्हें कुछ फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा। साथ ही इंडस्ट्री में आठ घंटे वर्किंग शिफ्ट मुद्दे पर बहस छिड़ गई थी। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। हाल ही में सांसद-एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया। दीपिका जहां बेबाकी से आठ घंटे शिफ्ट होने की बात करती हैं, वहीं रणवीर की राय इस मामले में अलग है। जानिए कैसे

विज्ञापन


क्या अलग-अलग है दीपिका और रणवीर की राय?
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर कहा था कि इंडस्ट्री में आठ घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है। वहीं, इस मुद्दे पर कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस दीपिका का सपोर्ट किया। इसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा आठ घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है। तमाम लोग दीपिका के पक्ष में बोले। मगर, रणवीर इस मामले में अलग राय रखते हैं। दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है। 

विज्ञापन

Battle Over 8 Hour Shift: Major Difference in Deepika Padukone and dhurandhar star Ranveer Singh Working Style
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' में बिना ब्रेक काम किया
रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस फिल्म में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था। जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं। निर्देशक आदित्य धर ने भी खुद बताया था कि रणवीर सिंह सहित पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने एक पुराने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनकी वजह से उनके बाकी को-स्टार को भी परेशानी होती थी, क्योंकि वे आठ घंटे की शिफ्ट पर यकीन नहीं करते। 

Battle Over 8 Hour Shift: Major Difference in Deepika Padukone and dhurandhar star Ranveer Singh Working Style
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मानना है रणवीर सिंह का?
रणवीर सिंह ने कहा था, 'हिंदी सिनेमा में या एक फिल्म को बनाने में आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है, तो थोड़ा ज्यादा कर लो शूटिंग, क्योंकि मैं काम को 'ट्रांजेक्शन' या सिर्फ एक लेन-देन के रूप में नहीं देखता'। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि 'मेरे को-स्टार भी मुझसे परेशान हैं, क्योंकि उनको लगता है कि मेरी वजह से उन्हें भी शिफ्ट से ज्यादा काम करना पड़ेगा और मैं सिनेमा के शिफ्ट स्टैंडर्ड को खराब कर रहा हूं, लेकिन अगर जो चीज हमें सीन के लिए चाहिए, अगर वह आठ घंटे में नहीं निकली तो क्या हुआ? थोड़ा सा और कर लो शूटिंग'। यहां यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि रणवीर सिंह का यह बयान दीपिका पादुकोण के बयान से पहले आया था, जब दोनों साथ में कई फिल्में कर रहे थे। 

विज्ञापन

Battle Over 8 Hour Shift: Major Difference in Deepika Padukone and dhurandhar star Ranveer Singh Working Style
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने ठुकरा दी थी 'स्पिरिट'
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने जब आठ घंटे की शिफ्ट पर बात रखी थी तो उनके बयान का बहुत सारे सिलेब्स ने सपोर्ट किया। हालांकि, रणवीर सिंह ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और फराह खान जैसे निर्देशकों ने जमकर विरोध किया। यही कारण था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को ठुकरा दिया था। इसके बाद दीपिका वाला रोल तृप्ति डिमरी की झोली में गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed