फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Be happy trailer out with casting of abhishek bachchan and nora fatehi based on dance drama

Be Happy Trailer: डांस के दीवानों के लिए इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बेटी के सपने को सच करते दिखे अभिषेक बच्चन

Mon, 03 Mar 2025 01:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

Be Happy Trailer: हाल ही में अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी डांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के डांस के सपने को साकार करने की जद्दोजहद में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Be happy trailer out with casting of abhishek bachchan and nora fatehi based on dance drama
बी हैप्पी - फोटो : इंस्टाग्राम- @bachchan

विस्तार

डांस मास्टर और प्रसिद्द कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावित करने वाला नजर आ रहा है, जिसमें एक बच्ची के डांस के सपनों के संघर्षों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

डांस के जूनून की कहानी
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसके ट्रेलर की अवधि 2 मिनट 18 सेकेंड है। फिल्म की कहानी एक बच्ची के आस-पास घूमती है, जो डांसर बनना चाहती है। अभिषेक बच्चन बच्ची के पिता के रूप में नजर आते हैं, जो उसका सपना सच करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनेता डांस भी सीखते हैं। फिल्म का निर्दशन रेमो डिसूजा ने किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anuja: ऑस्कर से चूकी 'अनुजा' लेकिन मिल चुके हैं ये बड़े अवॉर्ड्स, दिलचस्प है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बच्चन ने शेयर किया ट्रेलर
'बी हैप्पी’ फिल्म का ट्रेलर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट ट्वीट करते समय एक्टर ने लिखा कि कभी-कभी सपनों को पूरा करने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। डांस के दीवानों को यह फिल्म बहुत पसंद आ सकती है। यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जाएगी। 




यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया बॉलीवुड के इस खान को रिप्लेस? एटली की फिल्म में तीन एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

इस फिल्म के लिए रेमो डिसूजा का संघर्ष
निर्माता रेमो डिसूजा डांस पर आधारित इस फिल्म को बहुत दिनों से लाने का प्लान कर रहे थे। इससे पहले रेमो सलमान खान को मुख्य भूमिका में लेकर आने वाले थे, जिसमें कई स्टार कलाकार शामिल थे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई। रेमो डिसूजा ने इससे पहले भी कई डांस पर आधारित फिल्में बनाई हैं, जिसमें ‘ABCD: एनी बॉडी कैन डांस’, ‘ABCD 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed